
अजनाला में हिंसा, पुलिस को चुनौती, फिर गिरफ्तारी... पढ़ें अमृतपाल की फरारी की 2 महीनों की Timeline
AajTak
अमृतपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 23 फरवरी को अजनाला कांड अमृतपाल की अगुवाई में हुआ था जहां थाने पर उसके साथियों ने हमला कर दिया था और पुलिस को यहां से भागना पड़ा था. इस दौरान पुलिस भी भीड़ पर काबू पाने में पुलिस भी विफल रही थी. इस हमले में छह पुलिस कर्मी घायल हुए थे.
अजनाला कांड के मुख्य आरोपी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस काफी लंबे समय से अमृतपाल की तलाश कर रही थी और वो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. इस मामले को लेकर पुलिस की काफी किरकरी भी हुई थी. उसके सारे सहयोगियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उसकी तलाशी के लिए पुलिस विभिन्न राज्यों से लेकर नेपाल तक पहुंच गई थी.
अमृतपाल मोगा से ही पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था और लास्ट मूवमेंट उसकी शाहकोट में ही थी. उसके बाद नांगल अंबिया गांव से उसका एक सीसीटीवी सामने आया था, जहां वह बाइक पर बैठकर फरार हुआ. इसके बाद वह शाहबाद से पीलीभीत पहुंच गया था.
ये भी पढ़ें: देर रात मोगा पुलिस के सामने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर
-23 फरवरी को अमृतपाल और उसके संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े लोगों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था. अमृतपाल और उसके समर्थकों के हाथ में तलवार, लाठी-डंडे थे. ये पूरा बवाल आठ घंटे तक चला था. ये बवाल अमृतपाल के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई को मांग को लेकर हुआ था. लवप्रीत तूफान को पुलिस ने बरिंदर सिंह नाम के शख्स को अगवा और मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया था. हालांकि, बवाल के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था. 23 फरवरी की इसी घटना के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था. इसी मामले में अमृतपाल को पुलिस पकड़ने गई थी.
-18 मार्च: कई दिन तक अमृतपाल अजनाला कांड को लेकर सफाई भी देता रहा. लेकिन जैसे ही 18 मार्च को पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फरार हो गया. उसकी तलाशी के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया. इस ऑपरेशन में सात जिलों की पुलिस टीमें शामिल थी.
-18 मार्च: अमृतपाल सिंह मोगा से ही पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था और लास्ट मूवमेंट उसकी शाहकोट में मिली थी. उसके बाद नांगल पालिया गांव से उसका एक सीसीटीवी सामने आया था जिसमें वह बाइक पर बैठकर फरार हुआ.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








