
अचानक 20% भागा Vodafone-Idea का शेयर, कंपनी से जुड़ी आई ये बड़ी खबर
AajTak
Vodafone Idea Share: शुक्रवार को Vodafone Idea के शेयर 13.45 रुपये खुला और धीरे-धीरे शेयर में खरीदारी बढ़ती गई, फिर अपर सर्किट लग गया. शेयर 52 वीक के हाई पर पहुंच गया है.
साल 2023 के आखिरी कारोबारी दिन में वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. शेयर में दोपहर ढाई बजे 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया.
दरअसल, Vodafone-Idea कंपनी के शेयर में बल्क डील देखने को मिली है. जिससे शेयर में जोरदार तेजी आई है. अब शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ BSE पर 15.90 रुपये पर पहुंच गया है, जो इसका 52 वीक हाई भी है. शुक्रवार को शेयर 13.45 रुपये पर खुला और धीरे-धीरे शेयर में खरीदारी बढ़ती गई, फिर अपर सर्किट लग गया. जबकि शेयर का 52 वीक लो 5.70 रुपये है.
बाजार खुलते ही शेयर में तेजी
Vodafone-Idea में सुबह से लेकर अब तक कई बड़े सौदे हुए हैं. Vodafone-Idea के 16.05 करोड़ शेयरों में आज बड़ी डील हुई है. इस लार्ज ट्रेड की डील वैल्यू 233 करोड़ रुपये है.
बता दें, कंपनी की फंड जुटाने की डेडलाइन दिसंबर में खत्म हो रही है. हालांकि कंपनी की कई बैंकों से अभी भी बातचीत चल रही है. इसके अलावा कंपनी प्रबंधन 5G रोलआउट के लिए वेंडरों से भी बातचीत कर रहा है. साथ ही कंपनी अपने कर्ज को भी कम कर रहा है. इसी साल सितंबर में दूरसंचार विभाग (DoT) को 1,701 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था, जिससे निवेशकों के बीच सेंटीमेंट में सुधार आया है.
सालभर में निवेशकों का पैसा डबल

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











