
अचानक लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, लग रहा था किडनी स्टोन का दर्द
AajTak
लड़की ने जो वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है, उसे लाखों लोगों ने देखा है. लड़की वीडियो में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बताया है कि अचानक उन्हें पता चला कि वह करीब 9 महीने की प्रेग्नेंट हो चुकी है. उन्हें पहले से प्रेग्नेंसी के लक्षणों की जानकारी नहीं थी.
एक लड़की यह सोचकर अस्पताल गई थी कि उन्हें जो दर्द हो रहा है, उसकी वजह किडनी में मौजूद पथरी हो सकती है. जब लड़की की डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वो 9 माह की प्रेग्नेंट है. लड़की भी यह जानकर हैरान रह गई, क्योंकि वह भी इस बात से अनजान थी.
टिकटॉक यूजर कायला ने अपने साथ हुई इस घटना को एक फनी क्लिप में शेयर किया. इस वीडियो में वह डांस करती दिख रही हैं. कायला का यह वीडियो 6 लाख के करीब लोग देख चुके हैं. कायला ने बताया कि उन्हें लगा कि वो बैक पेन से ग्रस्त हैं और जिसका कारण किडनी में पथरी है.
लेकिन, डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वो 38 सप्ताह (करीब 9 महीने) की प्रेग्नेंट हैं. कायला ने वीडियो में बताया कि उन्हें नहीं मालूम था कि प्रेग्नेंसी के कैसे लक्षण होते हैं. उनको दर्द जैसा लग रहा था.
कायला ने कहा कि डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें लेबर पेन हो रहा है. इसके बाद उनकी बच्ची की डिलीवरी कराई गई. तब कायला की उम्र महज 21 साल थी. वह नवजात बच्ची के साथ घर लौटी.
यूजर्स ने दिया फनी रिएक्शन लड़की का यह वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने फनी अंदाज में लिखा, मेरा किडनी स्टोन (इशारा बच्चे की ओर) दो साल का हो गया है. वहीं, एक दूसरे शख्स ने लिखा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. एक और शख्स ने लिखा कि इस तरह प्रेग्नेंट होना और पता चलना काफी भयावह होता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











