
अचानक भड़क उठा मुर्गा, शख्स को जान से मार डाला!
AajTak
एक मुर्गा अचानक हमलावर बन बैठा और शख्स को लहूलुहान कर दिया. घटना की वजह से शख्स की मौत हो गई. अधिक खून बहने की वजह से उसे हार्ट अटैक आ गया. शख्स की जान बचाने के लिए पड़ोसी ने 25 मिनट तक सीपीआर दिया. बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.
अमेरिकी नस्ल का एक मुर्गा अचानक हिंसक हो गया और उसने एक व्यक्ति की जान ले ली. जिस व्यक्ति को मुर्गे ने मारा वह हार्ट का मरीज था. यह घटना बीते साल की है, लेकिन जांच कमेटी की रिपोर्ट में नई जानकारी सामने आई है. शख्स को उसके पड़ोसी ने बचाने की कोशिशें की, पर वह नाकाम रहा.
The Irish Examiner ने न्यायिक जांच के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है. रिपोर्ट के मुताबिक, जैसपर क्रॉस पर ब्राहमा चिकन (मुर्गा) ने 28 अप्रैल 2022 को हमला किया था. जैसपर आयरलैंड के किलाहोर्निया के रहने वाले थे. मामले के गवाह और जैसपर के पड़ोसी कोरी ओ कीफ ने कहा- वह चिल्ला रहे थे, मैंने खून से लथपथ उनका पैर देखा. उनके पैर से लगातार खून निकल रहा था.
कोरी ने कहा कि वह मुर्गे की हरकत देखकर हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत ही इमरजेंसी नंबर पर फोन किया. कोरी के मुताबिक- मैंने उनके घाव की मरहम पट्टी की, उन्हें 25 मिनट तक सीपीआर (CPR) दिया, बात की. करीब 25 मिनट बाद एंबुलेंस आ गई.
कोरी उस मंजर को याद कर सिहर गए और कहा कि जब जैसपर क्रॉस होश में आए तो उन्होंने एक शब्द कहा- Rooster. इसका मतलब होता है मुर्गा.
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि जैसपर क्रॉस रसोई के फ्लोर पर खून में लथपथ पड़े हुए थे. उनके पैर के पिछले हिस्से पर एक बड़ा घाव था. 'ब्राहमा' प्रजाति के मुर्गे ने जैसपर हमला किया था.
जांच के दौरान डॉक्टर रामादान शतवान ने कहा कि जैसपर का चेहरा खून में सना हुआ था. डॉक्टर ने दावा किया कि जैसपर की मौत अनियमित हार्ट बीट (Cardiac arrhythmia) की वजह से हुई.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









