
अचानक पता चली 24 हफ्ते की प्रेग्नेंसी! लड़की बनी सिंगल मॉम
AajTak
लड़की 6 महीने की प्रेग्नेंट थी. लेकिन उसे और उसके आसपास के किसी भी इंसान को इसकी जानकारी नहीं थी. लड़की ने अब इसका कारण बताया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
एक सिंगल मॉम ने दावा किया है कि करीब 24 हफ्ते तक उन्हें पता ही नहीं चला कि वो प्रेग्नेंट हैं. क्योंकि उनके पेट पर प्रेग्नेंसी का कोई असर नहीं दिखा था. सोशल मीडिया पर लड़की ने बताया कि उनके आस-पास के किसी भी इंसान को उनकी प्रेग्नेंसी की जानकारी नहीं थी. क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो हमेशा की तरह स्लिम ही दिखती थीं.
जैडा मैरी ने सोशल मीडिया पर अपने बहुत सारे फोटोज शेयर किए और लिखा- कैसे मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को भी पता नहीं चला?
फोटो में जैडा के पेट में उभार नहीं दिखता है. जब तक कि उनकी प्रेग्नेंसी का 8वां महीना नहीं आ गया. लड़की ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं प्रेग्नेंट हूं. मुझे बच्चे का मूवमेंट भी महसूस नहीं होता था. लेकिन एक दिन मैं स्टोर गई हुई थी, तभी मुझे लगा कि मेरे पेट में कुछ मूवमेंट हो रहा है. इससे मुझे घबराहट हुई और फिर मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया.
जैडा ने कहा- प्रेग्नेंसी का रिजल्ट पॉजिटिव आया. मैं डॉक्टर के पास गई. और उन्होंने बताया कि ये मेरे प्रेग्नेंसी का छठा महीना है.
लड़की ने आगे बताया कि उन्हें बेटी हुई है. वह बिल्कुल स्वस्थ्य है. बच्ची का नाम किओरिया रखा गया है. जैडा ने कहा- बच्ची मेरी पीठ की तरफ थी, इसी वजह से बेबी बंप नजर नहीं आ रहा था.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











