
अचानक 'धरती फटी' और 7 महिलाएं अंदर समा गईं! VIDEO
AajTak
डांस करने के दौरान सात महिलाएं अचानक सिंकहोल में गिर गईं. इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिलाओं को बाहर निकाला. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. एक महिला ने बताया कि बर्थडे समारोह मनाने के लिए महिलाएं वहां इकट्ठा हुई थीं. इसी दौरान अचानक जमीन में गड्ढा हो गया और महिलाएं गिर पड़ीं.
जन्मदिन की पार्टी के दौरान डांस कर रहीं 7 महिलाओं का एक समूह अचानक ही गड्ढे में गिर गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ये महिलाएं अचानक ही धरती में समा गईं. इसके बाद पार्टी में मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे. इन लोगों ने ही महिलाओं को गड्ढे से बाहर निकाला. हालांकि, वीडियो में कुछ लोग हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं.
'न्यूयॉर्क पोस्ट' के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी ब्राजील के अलागोइनहास शहर में चल रही थी. वायरल वीडियो के बारे में CEN से बात करते हुए एपिलेटर गैब्रिएला कारवाल्हो ने बताया कि हम लोग सिंकहोल के ऊपर खड़े होकर पुर्तगाली सॉन्ग 'Tem Cabaré Essa Noite' पर डांस कर रहे थे, अचानक ही हम गड्ढे में गिर पड़े.
गैब्रिएला ने बताया कि उनके दोस्त, उनकी दादी की जन्मदिन की पार्टी के लिए इकट्ठे हुए थे. उन्होंने बताया कि गड्ढे में गिरने पर किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई.
घटना के बाद सिंकहोल की मरम्मत करने के लिए मजदूरों को बुलाया गया ताकि अगली बार इस तरह का हादसा न हो.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











