
अचानक धंसती गई जमीन, निगल गई 2 बाइक और एक डॉगी; सहमा देगा दिल्ली के पॉश इलाके का ये Video
AajTak
Video में कैद हुए फुटेज में देखा जा सकता है कि अचानक से जमीन धंसती है और एक डॉगी समेत 2 बाइक बड़े-से गड्ढे में जा समाती हैं. कुत्ते के भौंकने और भरभराहट की आवाज आने पर कुछ लोग दौड़कर भी आते हैं लेकिन लगातार धंसती धरती से डरकर वो सब भी दूर भाग जाते हैं.
साउथ दिल्ली के आरके पुरम इलाके में अचानक एक हादसा हो गया. सड़क अचानक धंसने लगी और देखते ही देखते एक कई फुट गहरा गड्ढा हो गया. उस सड़क पर खड़ी दो बाइक और डॉगी अचानक गड्ढे में चले गए. राहत की बात यह रही कि उस समय उस दौरान उस जगह पर लोग खड़े नहीं थे, नहीं तो उनकी जान भी आफत में फंस जाती. लोग इस हादसे को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही बता रहे हैं और उस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
घटना के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, कम से कम 10 फीट गहरी जमीन धंस गई है. उसके अंदर दो बाइक और एक डॉगी गिर गए हैं. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पूर्व विधायक अनिल ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और जल बोर्ड के अधिकारी भी पहुंच गए हैं. उस जगह को घेर करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. देखें Video:-
स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी बबलू देव ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे के आसपास से हादसा हुआ. यहां पिछले कुछ समय से जल बोर्ड का काम चल रहा था. लेकिन उन्होंने ठीक ढंग से कंप्लीट किया नहीं, जिसके वजह से अचानक जमीन 10 फुट नीचे धंस गई और उसमें दो पहिया वाहन और डॉगी गिर गया.
अगर यह हादसा रात में होता तो, क्या होता पता नहीं? दिन होने की वजह से जल्दी मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई साथ ही मौके पर पूर्व एमएलए अनिल कुमार भी पहुंच गए. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(रिपोर्ट: राकेश सोनी)

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









