
अचानक जंगल में नजर आया 'सफेद जानवर', IFS ने शेयर किया दुर्लभ फोटो!
AajTak
White Deer News: एक सफेद रंग का हिरन उत्तर प्रदेश के कर्तनिया घाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में नजर आया. देखते ही देखते इसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस सफेद रंग के हिरन के फोटो को IFS अधिकारी आकाश दीप बंधवान ने शेयर किया.
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) से जुड़े अधिकारी कई बार जानवर और पेड़-पौधों से जुड़े दिलचस्प ट्वीट करते हैं. अपने ट्वीट में वह कई बार प्रकृति से जुड़ी ऐसी जानकारी शेयर करते हैं, जो आम जनता को पता नहीं होती है.
IFS अधिकारी आकाश दीप बंधवान (IFS Akash Deep Badhawan) ने हाल में एक ऐसे ही दुर्लभ जानवर का फोटो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
दरअसल, IFS अधिकारी आकाश दीप ने बेहद दुर्लभ सफेद अल्बिनो हिरन का फोटो शेयर किया. आकाश द्वीप के मुताबिक- यह सफेद हिरन उत्तर प्रदेश के कर्तनिया घाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में सोमवार को सुबह के समय में देखा गया. उनके मुताबिक यहां दुर्लभ चीजें दिखना भी आम है.
उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि यह फोटो घरियल कंजर्वेशन टीम के पुल्कित गुप्ता ने उपलब्ध करवाया.
अपने ट्वीट में IFS अधिकारी ने खुद माना कि इस तरह का सफेद हिरन दिखना बेहद दुर्लभ है. इस फोटो में अल्बिनो हिरन मादा हिरन के साथ दिख रहा है. दोनों आगे-पीछे कदमताल करते हुए देखे जा सकते हैं.
IFS अधिकारी आकाश दीप बंधवान के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह वर्तमान में कर्तनिया घाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर के तौर पर तैनात हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











