
अग्निपथ हिंसा: 27 प्रदर्शनकारियों से 13 लाख रुपये वसूलेगी वाराणसी पुलिस
AajTak
वाराणसी में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज और निजी सहित 36 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था. जिला प्रशासन के अनुसार करीब 13 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हुए बवाल में 27 प्रदर्शनकारियों से क्षतिपूर्ति वसूली जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज और निजी सहित 36 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था.
उत्तर प्रदेश में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ बवाल और हिंसा करने वालों प्रदर्शनकारियों से वसूली की जाएगी. वाराणसी में 17 जून को अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हुए बवाल में 27 प्रदर्शनकारियों से क्षतिपूर्ति वसूली जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज और निजी सहित 36 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था. जिला प्रशासन के अनुसार करीब 13 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है.
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया, 'अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ हिंसा करने वालों से सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान की भरपाई की जाएगी.' उन्होंने बताया कि वाराणसी में उपद्रवी तत्वों द्वारा कुल 36 बसों को नुकसान पहुंचाया गया, जिसमें रुपये 12,97,439/- रुपए की क्षति हुई है. अब तक कुल 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि थाना सिगरा और जैतपुरा से जनपद गाजीपुर की ग्राम सभा-पचरुखवा, रेहरी मालीपुर, जौनपुर के ग्राम- नगोली, सैदखानपुर, गोबरा, बहरीपुर, लाल मझवार, भगरी व खवाजपुरा, जनपद आजमगढ़ के ग्राम सभा रासेपुर, जनपद मऊ के ग्राम सभा कुसवू तथा जनपद वाराणसी के ग्राम सभा-हथियर, हजीपुर, मुढ़ादेव, देवराईदान, चोलापुर एवं गोसाईपुर से लोगों को निरुद्ध किया गया है.
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नौजवानों से अपील की है कि कतई किसी के बहकावे में न आएं और ऐसे किसी भी अराजक कार्य में लिप्त न हो, जिससे उनका पूरा भविष्य खराब होने पाए, किसी भी प्रकार की गैर कानूनी कार्य में लिप्त एवं पकड़े जाने पर जहां वे भविष्य में सरकारी नौकरियों से वंचित होंगे.
17 जून को कुल 36 बसों में तोड़फोड़ की गई थी. 100-150 उपद्रवियों के जत्थे द्वारा पथराव और डण्डों से वार करते हुये बसों के शीशे, हेडलाइट और सीट क्षतिग्रस्त कर दिये गये थे. इससे यूपी परिवहन निगम वाराणसी क्षेत्र को रूपया 4,06,950/- और वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को रुपया 8,90,489/-, कुल 12,97,439/- की क्षति हुई.
जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा इसका पूरा दावा प्रस्ताव 27 व्यक्तियों के नाम और सभी फ़ोटो, वीडियो साक्ष्य सहित तैयार करा कर सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की वसूली के लिए गठित दावा प्राधिकरण प्रयागराज में भेज दिया गया है. 17 जून की घटना में जिन और व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आएगी उसके अनुसार वसूली की जा रही है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








