
'अग्निपथ योजना पूरी तरह से दिशाहीन, शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें युवा', बोलीं सोनिया गांधी
AajTak
अग्रिपथ योजना के विरोध के बीच सोनिया गांधी ने युवाओं से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि सेना में लाखों खाली पद होने के बावजूद पिछले 3 सालों से भर्ती न होने का दर्द मैं समझ सकती हूं.
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर अब हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. देश के कई हिस्सों में युवा लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर गए हैं. तोड़फोड़ की जा रही है. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और अहिंसक रूप से प्रदर्शन करें. उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस आपके साथ है.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज़ को दरकिनार करते हुए नई सेना भर्ती की जिस योजना की घोषणा की है वह पूरी तरह से दिशाहीन है. क्योंकि इस योजना पर सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि कई पूर्व सैनिक और रक्षा विशेषज्ञों भी सवाल उठा रहे हैं.
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से इस योजना को वापस करवाने के लिए और आपके हितों की रक्षा करने का वादा करती है. कांग्रेस आप के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य-अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर आपकी आवाज़ उठाएंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप अपनी जायज़ मांगों के लिए शांतिपूर्वक और अहिंसा तरीके से आंदोलन करें. उन्होंने कहा कि सेना में लाखों खाली पद होने के बावजूद पिछले 3 सालों से भर्ती न होने का दर्द मैं समझ सकती हूं. एयरफोर्स में भर्ती की परीक्षा देकर रिजल्ट व नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं के साथ भी मेरी पूरी सहानुभूति है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









