
अग्निपथ: नोएडा से मथुरा, वाराणसी से बलिया तक युवाओं ने यूपी में मचाया तांडव, जानें अब तक क्या हुआ एक्शन
AajTak
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कई जिलों में युवकों ने ट्रेनों में तोड़फोड़ की, बसों को क्षतिग्रस्त किया और एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया. गौतमबुद्ध नगर, बलिया, अलीगढ़ और वाराणसी समेत राज्यभर में 17 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए.
Protest On Agneepath: सेना भर्ती से जुड़ी 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ देशभर में तीन दिन से हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में युवकों ने ट्रेनों में तोड़फोड़ की, बसों को क्षतिग्रस्त किया और एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया. गौतमबुद्ध नगर, बलिया, अलीगढ़ और वाराणसी समेत राज्यभर में 17 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए. पूरे यूपी में शुक्रवार तक कुल 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 6 प्राथमिकी दर्ज की गईं.
नोएडा: एक्सप्रेस-वे जाम, 15 गिरफ्तार, 225 पर हिंसा का केस
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरकर कई युवाओं ने विरोध किया और कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम कर दिया, जिसके बाद गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने 225 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और 15 को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि दिल्ली से सटे जेवर इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक निजी बस का चालक घायल हो गया.
एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा
इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा और मथुरा-आगरा के बीच जेवर टोल प्लाजा से दोपहर 12 बजे से करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा. कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल को धरना स्थल पर भेजा गया. कई वाहनों को परी चौक से डायवर्ट किया गया.
वहीं, नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने एक बयान में कहा कि विरोध के कारण नोएडा या ग्रेटर नोएडा में कोई राजमार्ग बंद नहीं किया गया. गौतम बौद्ध नगर में वाहनों की आवाजाही सामान्य थी. बाद में शाम को पुलिस ने एक बयान में कहा कि दिन में वाहनों की आवाजाही रोकने और विरोध प्रदर्शन करने पर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. 225 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बाद में गिरफ्तारियों की संख्या 15 बताई गई.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









