
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला: SC ने खारिज की मिशेल जेम्स की जमानत याचिका, आरोपी को नहीं मिली राहत
AajTak
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया है. मिशेल जेम्स ब्रिटिश नागरिक है और जांच एजेंसियों ने उसे दुबई से दिसंबर 2018 में प्रत्यर्पित किया गया था और तभी से वह हिरासत में है.
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह ट्रायल कोर्ट के सामनेष नियमित जमानत का उपाय कर सकता है.
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को जमानत पर रिहा करने की दलील इसलिए भी स्वीकार नहीं की जा सकती क्योंकि वह आधी सजा काट चुका है.
CBI और ED कर रहे हैं मामले की जांच
क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय दोनों कर रहे हैं. बता दें कि 3,600 करोड़ रुपये का यह कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से संबंधित है.
अदालत ने नहीं स्वीकारा जेम्स का तर्क
सुप्रीम कोर्ट में आज मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि जेम्स का यह तर्क कि उसे इस आधार पर जमानत पर रिहा किया जाए कि उसने मामलों में अधिकतम सजा का आधा हिस्सा काट लिया है. यह तर्क स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










