
अगले साल ITR फॉर्म में बदलाव कर सकती है सरकार, टैक्स के दो ऑप्शन को क्या जानते हैं आप?
AajTak
केंद्र सरकार टैक्स सिस्टम में सुधार के लिए पहल कर सकती है. चालू वित्त वर्ष में बढ़े कलेक्शन के बाद ITR दाखिल करने की प्रक्रिया को और आसान बनाया जा सकता है. टैक्स सिस्टम में कुछ बदलाव अगले साल से होने की उम्मीद है.
केंद्र सरकार टैक्स सुधार (Tax Reforms) की तरफ कदम बढ़ा सकती है और इसकी शुरुआत 2023 के आम बजट से हो सकती है. चालू वित्त वर्ष में सरकार टैक्स कलेक्शन (Tax Collection) में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद सरकार टैक्स सुधारों के लिए पहल करने जा रही है. आयकर रिटर्न (ITR) को आसान बनाने के लिए इसके स्वरूप में बदलाव किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि इस बदलाव से टैक्सपेयर्स (Taxpayers) को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में आसानी होगी.
घट सकती है ITR फॉर्म की संख्या
पीटीआई की खबर के अनुसार, सरकार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने वाले फॉर्म की संख्या घटा सकती है. इससे रिटर्न फाइल करने वालों का काम आसान हो जाएगा और फाइलिंग में समय भी कम लगेगा. कोविड महामारी के बाद सरकार ने टैक्स चोरी रोकने के लिए कई उपाय किए हैं. इसकी वजह से चालू वित्त वर्ष में डायरेक्ट और इन डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बढ़ा है. इसे देखते हुए सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में सुधार की योजना बनाई है.
कड़े टैक्स नियमों पर विचार
सरकार आने वाले दिनों में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई कर सकती है. इसके साथ ही ऑनलाइन गेमिंग के अलावा ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भी कड़े टैक्स नियमों पर विचार किया जा सकता है. नए टैक्स सिस्टम में कुछ बदलाव अगले साल से होने की उम्मीद है, क्योंकि सरकार गैर-छूट वाले टैक्स सिस्टम को टैक्सपेयर्स के लिए अधिक आकर्षक बनाना चाहती है.
दो तरह के ऑप्शन

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












