
'अगर यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण कर देते हैं तो बख्श देंगे उनकी जान', ट्रंप की अपील पर बोले पुतिन
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण कर देते हैं तो उन्हें बख्श दिया जाएगा. उनकी यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद आई है कि उन्होंने पुतिन से सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन से आग्रह किया कि वे रूस द्वारा कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाले जा रहे यूक्रेनी सैनिकों को छोड़ दें.इस पर अब पुतिन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि अगर वे (यूक्रेन के सैनिक) आत्मसमर्पण करते हैं तो वे इस अपील का सम्मान करेंगे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में पुतिन के हवाले से कहा, "यदि वे आत्मसमर्पण करते हैं, तो हम गारंटी देते हैं कि हम उनकी जान बचा लेंगे. उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कानून और रूसी संघ के कानूनों के अनुसार जीवन और सभ्य व्यवहार की गारंटी दी जाएगी." ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि एक दिन पहले पुतिन के साथ हुई लंबी "सकारात्मक" चर्चा के बाद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त होने की "बहुत अच्छी संभावना" है.
वहीं रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यदि यूक्रेनी सैनिक "हथियार डालने से इनकार करते हैं, तो उन सभी को व्यवस्थित और निर्दयतापूर्वक खत्म कर दिया जाएगा."
यह भी पढ़ें: Ukraine में बढ़ी शांति की उम्मीद, पुतिन ने माना अमेरिका का प्रस्ताव, ट्रंप बोले- यूक्रेनी सेना की जान बख्श दें
ट्रंप का पोस्ट
ट्रंपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, "कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी और उपयोगी चर्चा हुई, और इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि यह भयानक, खूनी युद्ध अंततः खत्म हो जाएगा." उन्होंने पुतिन से "पूरी तरह से घिरे" यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शने का अनुरोध किया.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










