
'अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो विकल्प मौजूद हैं', शशि थरूर ने कांग्रेस को दिखाए तेवर
AajTak
शशि थरूर की हालिया टिप्पणी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने पहले केरल सरकार की नीतियों और फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी, जो कांग्रेस को नागवार गुजरा. उन्होंने केरल में पार्टी नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार की प्रशंसा करके कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. इस बीच थरूर ने पलटवार करते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पार्टी को उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है तो उनके पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं. इंडियन एक्सप्रेस मलयालम (IE Malayalam) के पॉडकास्ट में बोलते हुए शशि थरूर ने हालांकि पार्टी बदलने की अफवाहों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि भले ही विचारों में मतभेद हों, लेकिन वह कांग्रेस छोड़ने के बारे में नहीं सोच रहे.
थरूर की हालिया टिप्पणी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने पहले केरल सरकार की नीतियों और फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी, जो कांग्रेस को नागवार गुजरा. उन्होंने केरल में पार्टी नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए थे. इसके बाद पार्टी की केरल इकाई के मुखपत्र ने उन्हें नसीहत देते हुए लेख छापा था. अपनी पार्टी के विरोधियों की तारीफ करने के बारे में पूछे जाने पर शशि थरूर ने कहा कि वह राजनेता के रूप में नहीं सोचते और उनके विचार इतने संकीर्ण भी नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: 'देशहित में बोला था...', शशि थरूर ने बताया क्यों की पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की तारीफ
उन्होंने कांग्रेस से नए मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए केरल में अपना वोटर बेस बढ़ाने का आह्वान किया. 67 वर्षीय नेता ने दावा किया कि अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके इन विचारों का समर्थन किया कि पार्टी की केरल इकाई को एक अच्छे लीडर की जरूरत है. उन्होंने स्वतंत्र संगठनों द्वारा किए गए जनमत सर्वेक्षणों का हवाला दिया, जिसमें दिखाया गया था कि थरूर राज्य में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कांग्रेस समर्थकों की पहली पसंद हैं.
तिरुवनंतपुरम के चार बार के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस को आगाह किया कि यदि पार्टी ने केरल में अपने वोटर बेस को नहीं बढ़ाया, तो वह केरल में लगातार तीसरी बार विपक्ष में बैठेगी, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. थरूर ने शनिवार को अपने X हैंडल से अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे की कविता, 'ओड ऑन ए डिस्टेंट प्रॉस्पेक्ट ऑफ ईटन कॉलेज' के कुछ अंश साझा किए थे, जिसमें लिखा था, 'जहां अज्ञानता आनंद है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है' (Where ignorance is bliss, 'tis folly to be wise). उन्होंने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन दिया, 'आज का विचार' (Thought for the day!).
राहुल गांधी ने शशि थरूर को किया था दिल्ली तलब

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










