
'अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड जीते तो दूंगा 10 हजार रुपये', ओलंपिक को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे वादों में कितनी सच्चाई?
AajTak
नीरज चोपड़ा के मंगलवार दोपहर को फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद से, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 20,000 से अधिक पोस्ट शेयर हुए हैं, जिसमें चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर हजारों रुपये देने का वादा किया गया है. ये पैसे उन लोगों को देने की बात कही जा रही है जो पोस्ट को लाइक और शेयर करेंगे.
पेरिस ओलंपिक के भाला फेंक फाइनल का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार कर रहा है. ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स अपने प्रोफाइल को बढ़ावा देने के लिए झूठे दावे कर रहे हैं कि अगर मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा गुरुवार को अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हैं तो वे पैसे डोनेट करेंगे.
मंगलवार दोपहर को चोपड़ा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद से, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 20,000 से अधिक पोस्ट शेयर हुए हैं, जिसमें चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर हजारों रुपये देने का वादा किया गया है. ये पैसे उन लोगों को देने की बात कही जा रही है जो पोस्ट को लाइक और शेयर करेंगे.
एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया, "अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतते हैं तो मैं लाइक और रीट्वीट करने वाले हर व्यक्ति को 10,000 रुपये की पेमेंट करूंगा." आजतक की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने एक विश्लेषण में पाया कि लगभग दो हज़ार यूजर्स ने 6 अगस्त (दोपहर 1:00 बजे) और 7 अगस्त (दोपहर 1:00 बजे) के बीच एक्स पर "नीरज" और "पेटीएम" कीवर्ड वाले पोस्ट शेयर किए.
विश्लेषकों के बीच "एंगेजमेंट फ़ार्मिंग" के रूप में जाना जाने वाला यह भ्रामक अभ्यास विभिन्न घटनाओं से संबंधित झूठे वादे करके सोशल मीडिया के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं.
हैरानी की बात यह है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्स हैंडल भी इस ट्रेंड में शामिल हो गया. उन्होंने पोस्ट किया, "अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतते हैं तो मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपए दूंगा जो ट्वीट को सबसे ज़्यादा लाइक और कमेंट करेगा. और बाकी शीर्ष 10 लोगों को जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें फ्लाइट के टिकट मिलेंगे. आइए मेरे भाई के लिए भारत और दुनिया के बाहर से समर्थन प्राप्त करें." पंत या उनकी ओर से किसी भी प्रतिनिधि ने अलग से टिप्पणी नहीं की है कि क्या वह वादे पर खरा उतरने का इरादा रखते हैं."
ऐसा लगता है कि यह तरकीब सोशल मीडिया के ज़्यादातर प्रतिभागियों के लिए कारगर साबित हुई, जिन्होंने हज़ारों लाइक और रीपोस्ट बटोरे- जो कि आम तौर पर उन्हें मिलने वाले लाइक से कहीं ज़्यादा है. उदाहरण के लिए, @sabby_004 नाम से जाने जाने वाले प्रीमियम एक्स यूजर को पिछले पोस्ट पर औसतन 5 लाइक मिले, लेकिन चोपड़ा की जीत पर पैसे देने का वादा करने वाले उसके पोस्ट को हज़ार से ज़्यादा लाइक मिले. इसी तरह, @SirAshu2002 की पोस्ट को नब्बे हज़ार लाइक मिले, जबकि उसके पहले के पोस्ट पर दो या तीन लाइक मिले थे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










