
'अखिलेश सच्चाई जानते हैं, इसलिए धरना दे रहे पहलवानों के साथ नहीं...', बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा
AajTak
पहलवानों ने 23 अप्रेैल से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने पहलवानों का समर्थन किया है. दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों की शिकायत पर बीजेपी सांसद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
विवादों में घिरे WFI चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनके खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों के साथ खड़े न होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ की. बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को कहा कि अखिलेश यादव सच्चाई के साथ खड़े हैं.
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है. पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने पहलवानों का समर्थन किया है. दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को दो FIR दर्ज की हैं.
बृजभूषण शरण सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, मैं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं उन्हें बचपन से जानता हूं. मैं उनसे बड़ा हूं. हालांकि हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन अखिलेश सच्चाई जानते हैं. उन्होंने कहा, अगर यूपी में 10 हजार पहलवान हैं, इनमें से 8000 पहलवान यादव समुदाय के हैं और समाजवादी परिवार के हैं. इसलिए वे सच्चाई जानते हैं.
बृजभूषण सिंह WFI चीफ के पद से इस्तीफा न देने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, अगर मेरे इस्तीफे से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को शांति मिलेगी और वे घर वापस जाने के लिए तैयार हैं, तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. कैसरगंज से सांसद बृजभूषण ने कहा, प्रदर्शन कर रहे पहलवान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के हाथ का खिलौना बन गए हैं. उनका मकसद मेरा इस्तीफा नहीं बल्कि राजनीतिक है.
बृजभूषण सिंह ने बताया कि अभी उन्हें उनके खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी नहीं मिली है. सिंह ने कहा कि विरोध करना अधिकार है, लेकिन रेलवे के खिलाड़ी या अधिकारी क्या ऐसे धरने में बैठ सकते हैं जहां मोदी जी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे हों, योगी और बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही हों.सांसद सिंह ने कहा, वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं. पुलिस जहां बुलाएगी जाएंगे.लेकिन इस्तीफा नहीं देंगे.
दीपेंद्र हुड्डा ने लिखी पूरी कहानी- सिंह

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








