
अखिलेश यादव के पाले में बीजेपी सासंद के पुत्र मयंक जोशी, लखनऊ से प्रयागराज तक साधने की रणनीति!
AajTak
Mayank Joshi Akhilesh Yadav: लखनऊ में वोटिंग से एक दिन पहले बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है. इस मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इसके सियासी मकसद साफ हैं. अखिलेश ने जिस तरह से मयंक जोशी की अपने साथ तस्वीर शेयर की है, उससे लखनऊ से प्रयागराज तक के समीकरण साधने का दांव समझा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजधानी लखनऊ सहित 9 जिलों की 59 सीटों पर चौथे चरण के मतदान हो रहे हैं. चौथे चरण की वोटिंग से चंद घंटे पहले बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. अखिलेश के साथ मयंक की तस्वीर आने के बाद सूबे की सियासत गर्मा गई है, जिसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. इसे लखनऊ से प्रयागराज तक राजनीतिक संदेश देने की रणनीति मानी जा रही है?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










