
अखिलेश ने जन्मदिन पर दी बधाई तो राहुल गांधी बोले- यूपी के दो लड़के राजनीति में...
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर आज उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग गया है. इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की. इसके साथ ही इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने भी राहुल गांधी को बर्थडे पर बधाई दी.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर आज उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग गया है. इस दौरान INDIA ब्लॉक के नेताओं की पॉलिटिकल केमिस्ट्री भी दिखाई दी. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. इस पर राहुल गांधी ने उन्हें प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद अखिलेशजी. यूपी के दो लड़के हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे.
वहीं, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से कहा गया है कि साल के इस खास दिन पर मैं राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं, एक प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता के रूप में वे हमेशा एकता, सहिष्णुता और विविधता में एकजुटता को बढ़ावा देने की राह पर चले हैं. उनकी सेवा भावना और जनता के प्रति समर्पण सराहनीय है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे देश और समाज की प्रगति के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान सदैव देते रहेंगे.
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आपने उल्लेखनीय दूरदर्शिता और नेतृत्व का परिचय दिया है. आपको आगे एक लंबी, खुशहाल, स्वस्थ और सफल जिंदगी की शुभकामनाएं. इस पर राहुल ने रीपोस्ट करते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भाई. अगला लंच - कतला या रोहू.
वहीं, तमिलनाडु के सीएम और इंडिया ब्लॉक के सहयोगी एमके स्टालिन ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए लिखा कि हमारे देश के लोगों के प्रति आपका समर्पण आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. आपको निरंतर प्रगति और सफलता का एक साल मिले, इसकी कामना करता हूं. इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, मेरे प्यारे भाई थिरु एमके स्टालिन. मैं आज मिठाई के डिब्बे का इंतज़ार कर रहा हूं.
NCP (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने X पर लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक बधाई राहुल गांधी. मैं आपके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूं, इस पर राहुल ने उन्हें धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि राजनीति पर हमारी और भी दिलचस्प बातचीत का इंतज़ार रहेगा.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








