
'अखिलेश की बपौती नहीं सपा...', जानें- ऐसा क्यों बोले पूर्व विधायक इरशाद खान
AajTak
UP Politics: इरशाद खान ने कहा कि अखिलेश यादव को मुसलमानों ने जमकर वोट दिया. लेकिन आज अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए खड़े नहीं है.
UP Politics News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरशाद खान ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने को लेकर नाराजगी जताई है. इरशाद खान ने अखिलेश यादव की दीवार पर लगी तस्वीर को उतार कर जमीन पर रख दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी अखिलेश की बपौती नहीं है, पार्टी को मुलायम सिंह यादव और आजम खान ने बनाया है.
आजतक से खास बातचीत में इरशाद खान ने कहा, 'मैंने अखिलेश यादव की फोटो हटा कर साइड में कर दी है. देख सकते हैं कि नीचे पड़ी है. उनके लिए मुलायम सिंह यादव और आजम खान ही पार्टी में मुख्य हैं, जिनकी तस्वीरें दीवार पर लगा रखी हैं.'
‘मुसलमानों के लिए खड़े नहीं हैं अखिलेश’
मुसलमानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इरशाद खान ने कहा कि अखिलेश यादव को मुसलमानों ने जमकर वोट दिया. लेकिन आज अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए खड़े नहीं है. बरेली में पेट्रोल पंप तोड़ दिया गया. कई ऐसे मामले हुए एक भी बयान अखिलेश यादव का नहीं आता है.
‘आजम को एक बार भी देखने नहीं गए अखिलेश’
इरशाद खान का कहना है कि आजम खान जेल में बंद हैं. अखिलेश यादव उन्हें एक बार भी हो देखने नहीं गए. मेदांता हॉस्पिटल गए तो उन्होंने कहा कि उसका पैसा उन्होंने दिया है. मुसलमानों के पास इतना पैसा है कि वह दे सकते हैं. अखिलेश यादव के पैसे की जरूरत नहीं है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.












