
'अंसार के हिंदू पड़ोसी करते हैं उसके कैरेक्टर की तारीफ', देखें क्या बोले ओवैसी
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा पर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओवैसी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और दंगे के एक आरोपी अंसार की खुलेआम वकालत करते नजर आए. ओवैसी ने कहा कि अंसार के जो हिंदू पड़ोसी हैं, वो उसके कैरेक्टर की तारीफ कर रहे हैं. ओवैसी ने आगे कहा मेरा काम सच्चाई बताना है. मैंने संसद में दिल्ली के दंगों के बारे में कहा था. रांची के बारे में कांग्रेस से पूछिए. अगर आपने ये दिमाग बना लिया गया है कि मुसलमान ही जिम्मेदार हैं तो इंसाफ कभी नहीं हो सकता है. इंक्वायरी कराइये. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.












