
अंबेडकर प्रतिमा पर माला चढ़ाने के दौरान स्ट्रीट लाइट वाहन में फंसे BJP सांसद, निगमकर्मी को पकड़कर खींचा और जड़ दिया थप्पड़
AajTak
MP News: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सतना सांसद गणेश सिंह स्ट्रीट लाइट के हाईड्रोलिक वाहन पर चढ़े थे. उसी दरमियान माल्यार्पण के दौरान वाहन में आई तकनीकी खराबी के कारण सांसद हवा में ही फंस गए, तब संसाद गणेश सिंह ने आव देखा न ताव, वाहन कर्मी को खींचकर थप्पड़ जड़ दिया.
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सतना में उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय सांसद गणेश सिंह माल्यार्पण के दौरान स्ट्रीट लाइट के हाइड्रोलिक वाहन (बकेट लिफ्ट) में हवा में फंस गए. इस असहज स्थिति से नाराज होकर सांसद ने कथित तौर पर निगम के वाहनकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो फुटेज अब वायरल हो रहा है.
दरअसल, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित रैली का समापन सेमरिया चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होना था. जिला अस्पताल से शुरू हुई यह रैली शहर के चौक-चौराहों से होते हुए सेमरिया चौक पहुंची थी.
सांसद गणेश सिंह दो अन्य लोगों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए स्ट्रीट लाइट के हाइड्रोलिक वाहन (बकेट) में सवार होकर ऊपर उठे. माल्यार्पण के दौरान बकेट अचानक डगमगाया या रुक गया, जिससे सांसद असुविधाजनक स्थिति में हवा में फंस गए.
इस घटना और अफरा-तफरी से गुस्साए सांसद गणेश सिंह ने आओ देखा न ताव, कथित तौर पर नीचे मौजूद निगम के वाहनकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. देखें Video:-
काफी मशक्कत के बाद सांसद और उनके साथी सुरक्षित नीचे उतर पाए. इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने भी निगमकर्मी के खिलाफ नारेबाजी की. सांसद का यह कृत्य अब स्थानीय राजनीति और प्रशासन के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










