
अंजू के पिता IB & ATS की दस्तक से पहले गायब, सेंसेटिव एरिया में बना है घर; BSF में हैं चाचा
AajTak
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गयाप्रसाद के पिता यानी अंजू के दादा बीएसएफ में थे. परिवार ग्वालियर के पड़ोसी जिले भिंड का रहने वाला है. लेकिन सैन्य बल में नौकरी के बाद टेकनपुर में ही बस गया था. ग्याप्रसाद के एक भाई मनोज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी और एक भाई अशोक बीएसएफ में पदस्थ है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई शादीशुदा भारतीय महिला अंजू के पिता संदिग्ध तरीके से गायब हैं. घर में ताला डला हुआ और मोबाइल फोन बंद आ रहा है. खुफिया एजेंसियों इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) और आतंक निरोधक दस्ते (ATS) के अलर्ट होने के बाद यह सब घटनाक्रम हुआ. अंजू के पिता ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के टेकनपुर स्थित बौना गांव में रहते हैं. यह इलाका बीएसएफ अकादमी से सटा होने के कारण बेहद संवेदनशील एरिया में आता है.
दरअसल, अलवर जिले के भिवाड़ी में रह रही अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बौना गांव में रहने वाले पिता गयाप्रसाद थॉमस ने सोमवार को मीडिया के संवाददाताओं से बातचीत की थी. स्थानीय आंतरी थाना पुलिस भी गयाप्रसाद से बातचीत करने पहुंची थी. इसके बाद आईबी समेत सुरक्षा एजेसियां अलर्ट हुईं और अधिकारी अंजू के पिता से पूछताछ करने के इरादे से बौना गांव पहुंचे. लेकिन देखा कि घर में ताला डला है और उनका मोबाइल भी बंद हैं.
पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि गयाप्रसाद सोमवार शाम को ही अपनी Bajaj V15 बाइक उठाकर घर से गायब हो गए. इसके बाद एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. उधर, स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है.
बीएसएफ में चाचा, दादा भी रह चुके
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गयाप्रसाद के पिता यानी अंजू के दादा बीएसएफ में थे. परिवार ग्वालियर के पड़ोसी जिले भिंड का रहने वाला है. लेकिन सैन्य बल में नौकरी के बाद टेकनपुर में ही बस गया था. गयाप्रसाद के एक भाई मनोज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी और एक भाई अशोक बीएसएफ में पदस्थ है.
जालौन से हुई थी ग्याप्रसाद की शादी अंजू के पिता गयाप्रसाद का विवाह उत्तर प्रदेश के जालौन जिला की सुलोचना के साथ हुई थी. शादी के बाद परिवार बौना गांव में ही रहने लगा था. गांव में ही एक चर्च में जाते जाते पादरियों से संपर्क हुआ और गयाप्रसाद मतांतरण कर ईसाई बन गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








