
अंग्रेजों ने बसाया था, अब अडानी बदलेंगे तस्वीर... एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती धारावी की पूरी कहानी
AajTak
एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती धारावी के रिडेवलपमेंट का टेंडर आखिरकार मंजूर हो ही गया. अडानी ग्रुप ने 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इसकी बाजी मार ली. अब अडानी ग्रुप धारावी बस्ती की तस्वीर बदलेगा. धारावी बस्ती को अंग्रेजों ने बसाया था, जो आज एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती है.
धारीदार टीन की चद्दरों से बनी छत. बिना पलस्तर की दीवारें. संकरी गलियां और उन गलियों में एक-दूसरे को टक्कर मारते हुए निकलते लोग. ये कहानी है धारावी की. वही धारावी जिसे मुंबई का 'दिल' और 'छोटा इंडिया' भी कहा जाता है. ये बस्ती मुंबई की ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच बसी हुई है. अगर आप मुंबई में हैं और कम खर्च में सिर पर छत चाहते हैं तो धारावी सबसे अच्छा ठिकाना है. यहां लाखों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर और छोटे कारोबारी रहते हैं. यहां न तो शिक्षा का स्तर अच्छा है और न ही साफ-सफाई.
अब इसी धारावी का कायाकल्प होने वाला है. इसका काम अडानी इंफ्रा करेगी. अडानी इंफ्रा ने 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. डीएलएफ कंपनी ने 2,025 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. जबकि, तीसरी कंपनी नमन ग्रुप को डिसक्वालिफाई कर दिया गया. धारावी के रिडेवलपमेंट का प्लान 2004 से चल रहा था, लेकिन अब जाकर इसका टेंडर मंजूर हुआ है.
धारावी... मुंबई का दिल
धारावी को मुंबई का दिल भी कहा जाता है. अंग्रजों के काल में बसी ये बस्ती आज एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बस्ती है.
धारावी में कितने लोग रहते हैं? इसका सटीक आंकड़ा नहीं है. लेकिन अनुमान है कि यहां 6 से 10 लाख लोग रहते हैं. धारावी में 58 हजार परिवार और करीब 12 हजार कमर्शियल कॉम्प्लेक्स हैं.
1882 में अंग्रेजों ने धारावी को बसाया था. इसे बसाने का मकसद ये था कि मजदूरों को किफायती ठिकाना दिया जा सके. धीरे-धीरे यहां लोग बसने लगे और झुग्गी-बस्तियां बन गईं. धारावी की जमीन तो सरकारी है, लेकिन यहां लोगों ने अपने खर्चे से झुग्गी-बस्ती बनाई है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








