
अंकिता हत्याकांड : विवादित ट्वीट पर RSS विभाग प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल ने मांगी माफी, लोगों ने जताया था गुस्सा
AajTak
Ankita Bhandari Case पर किए गए अपने विवादित ट्वीट पर RSS विभाग प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल ने माफी मांगी है. उन्होंंने कहा कि मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया है. मैं भी चाहता हूं कि अंकिता के दोषियों को फांसी की सजा मिले. उसकी मौत के जिम्मेदार छूटने नहीं चाहिए. अंकिता को न्याय मिलना चाहिए.
अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल (Vipin karnwal) ने विवादित ट्वीट किया था. इसका भारी विरोध होने के बाद उन्होंने जनता से माफी मांगी है.
उन्होंने कहा है कि, ''अंकिता के साथ जो कुछ हुआ, बुरा हुआ. मैंने केवल सुरक्षा की दृष्टि से कुछ बात कही थी. अगर उसका कुछ गलत मतलब निकाला है किसी ने, तो वह गलत है. मेरी भावनाओं को समझें और फिर भी किसी को दुख हुआ है, तो मैं उसके लिए सब से क्षमा चाहता हूं.''
देखें वीडियो...
अंकिता के दोषी छूटने नहीं चाहिए- कर्णवाल
विपिन कर्णवाल ने सफाई देते हुए कहा, ''मैंने एक वीडियो देखा, जिसमें सैकड़ों-हजारों लोगों की भीड़ के साथ पुलिस भी नजर आ रही थी. वीडियो में एक महिला चिल्ला-चिल्ला कर बोल रही थी कि अंकिता के पिता ने पैसे खा लिए. महिला अभद्र भाषा भी बोल रही थी. यह सुनकर मैं यकीन नहीं कर पाया."
उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने उसकी पूरी बात सुनी, तो फिर मुझे लगा कि अगर पिता ने पैसा खा लिया, तो यह गलत हो गया. मुझे लगा कि ऐसा हुआ, तो अंकिता का केस कमजोर हो सकता है और दोषी छूट सकते हैं. मेरा मकसद सिर्फ इतना ही था कि जो दोषी है अंकिता के, वे छूटने नहीं चाहिए. उनको फांसी होनी चाहिए और अंकिता और उसके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.''

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









