
अंकिता मर्डर: गुस्से में गांववाले, आरोपी BJP नेता के बेटे के रिजॉर्ट में तोड़फोड़, पहले की थी पिटाई
AajTak
अंकिता की हत्या के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की है. इससे पहले जब पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी तो लोगों ने गाड़ी रोक कर उसकी पिटाई कर दी थी.
उत्तराखंड में रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की मौत के बाद स्थानीय लोग गुस्से में हैं. पहले तीनों आरोपियों की पुलिस जीप में ही लोगों ने पिटाई कर दी और अब ग्रामीणों ने पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की है.
बता दें कि अंकिता की हत्या के मामले में पहले ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमें पुलकित आर्य भी शामिल है जो उस रिजॉर्ट का मालिक है जहां अंकिता काम करती थी. पुलकित आर्य वहां के दिग्गज बीजेपी नेता का बेटा भी है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









