
अंकिता भंडारी को इंसाफ मिला या सच दब गया... उम्रकैद के 8 महीने बाद फिर क्यों सुलगा उत्तराखंड? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
AajTak
अंकिता भंडारी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा के 8 महीने बाद फिर क्यों भड़का उत्तराखंड? वायरल ऑडियो-वीडियो, वीआईपी एंगल और CBI जांच की मांग ने केस को फिर सुर्खियों में ला दिया. पढ़ें अंकिता भंडारी मर्डर केस की पूरी कहानी.
Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था. 18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी का मर्डर किया गया था. लेकिन उसकी लाश 24 सितंबर को मिली थी और तीन साल चार महीने बाद, मई 2025 में कोर्ट ने बीजेपी नेता के पुत्र पुलकित आर्य, उसके सहयोगी अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. लेकिन सवाल यह है कि अगर इस मामले में इंसाफ मिल चुका था, तो उम्रकैद के 8 महीने बाद जनता उत्तराखंड की सड़कों पर फिर क्यों उतर आई? क्यों लोग एक बार फिर अंकिता के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं? क्या इस मामले में मिला इंसाफ अधूरा था? अगर अंकिता को इंसाफ मिल चुका था तो फिर ये भीड़ अंकिता को और कौन सा इंसाफ दिलाने की मांग कर रही है?
सवाल ये भी है कि क्या अदालत का फैसला गलत है. क्या अंकिता भंडारी का असली कातिल कोई और है. क्या ताकतवर लोगों ने एक ताकतवर वीआईपी को बचाने के लिए कानून और इंसाफ का ये सारा ड्रा्मा रचा. आखिर तीन साल और चार महीने बाद अंकिता भंडारी का केस एक बार फिर क्यों इतनी सुर्खियों में आ गया कि खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सफाई देने के लिए बाकायदा प्रेस कांफ्रेस बुलानी पड़ी.
तो इस कहानी की शुरुआत होती है बीते साल 29 दिसंबर को. बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य समेत जब कुल तीन लोगों को अंकिता भंडारी मर्डर केस में उम्रकैद की सजा मिली. उसके बाद सभी इस केस को अब भूल चुके थे. लेकिन तभी 29 दिसंबर को उर्मिला सनावर नाम की एक महिला सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालती है. इस वीडियो के जरिए वो ये दावा करती है कि अंकिता का कत्ल इसलिए हुआ क्योंकि अंकिता ने एक वीवीआईपी को उस रिजॉर्ट में एक्स्ट्रा सर्विस देने से इनकार कर दिया था. जिस रिजॉर्ट में वो सिर्फ 20 दिन पहले बतौर रिसेप्सनिस्ट काम करने आई थी.
इस वीडियो के बाद उसी उर्मिला सनावर ने एक ऑडियो भी जारी किया. जिसमे दावा किया गया कि वो वीवीआईपी नेता ही अंकिता के कत्ल के लिए जिम्मेदार है. इस ऑडियो और वीडियो में उस वीवीआईपी नेता का नाम भी लिया गया. हम यहां उस वीवीआईपी नेता का नाम इसलिए नहीं ले सकते क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐसा करने पर 7 जनवरी को रोक लगा दी है. दरअसल इस वीडियो ऑडियो के सामने आने के बाद वो वीवीआईपी नेता सीधे दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया था. उसी की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी केस को लेकर इस वीवीआईपी नेता का नाम लेने पर रोक लगा दी है.
अब आइए उस वीवीआईपी के नाम को माइनस करते हुए उस वीडियो और ऑडियो की थोड़ी से झलकियां सुनते हैं, जिसकी वजह से उत्तराखंड में अचानक अंकिता भंडारी केस एक बार फिर से जिंदा हो उठा है. और लोग उस वीवीआईपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जगह जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
दरअसल, उर्मिला सनावर नाम की जिस महिला ने ऑडियो वीडियो के जरिए ये दावा किया है वो एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ खुद को हरिद्वार से बीजेपी के एक पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी बताती है. उर्मिला ने अंकिता भंडारी के कत्ल से जुड़ा जो ऑडियो जारी किया है, उसमें उसकी अपनी आवाज के अलावा जो दूसरी आवाज है वो सुरेश राठौर की ही है. इसी ऑडियो में सुरेश राठौर उर्मिला को ये बता रहा है कि अंकिता का कत्ल क्यों और कैसे हुआ और बीजेपी का वो वीवीआईपी नेता कौन है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






