
Zelensky on Russia: यूक्रेन के राष्ट्रपति के तेवर क्यों पड़ गए ढीले? जानें 10 अहम कारण
AajTak
रूस ने कीव को बुरी तरह घेर रखा है. महज 25 किलोमीटर दूर इरपिन में भीषण लड़ाई जारी है. इन सबके बीच रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की कीव छोड़कर बंकर में छिप गए हैं. मगर अब इस दावे को खारिज करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर दिया है. इसी वीडियो में जेलेंस्की ने कीव में अपना ठिकाना भी बताया है. जेलेंस्की कहते हैं मैं बरकोवा स्ट्रीट पर मौजूद हैं और जंग जीतने तक यहीं रहूंगा. यूक्रेन के राष्ट्रपति के तेवर क्यों पड़ गए ढीले? जानें 10 अहम कारण.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










