
Zakir Hussain college: दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज की बिल्डिंग से कूदी बीए की छात्रा, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
AajTak
दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीए हॉनर्स पॉलिटिकल साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को छात्रा की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी खुदकुशी का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है. पुलिस कॉलेज के कर्मचारी, छात्रा के दोस्त और परिजनों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया.
दिल्ली में जाकिर हुसैन कॉलेज की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 19 सितंबर देर शाम की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने खुदकुशी के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है.
जानकारी के मुताबिक, 20 साल की छात्रा का नाम विशाखा था और वो हरियाणा के गन्नौर की रहने वाली थी. वह जाकिर हुसैन कॉलेज में बीए हॉनर्स पॉलिटिकल साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी.
पुलिस को छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि छात्रा किसी बीमारी से ग्रस्त थी जिसकी वजह से परेशान रह रही थी.
छात्रा के खुदकुशी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इस घटना के बाद पुलिस कॉलेज के कर्मचारी, छात्रा के दोस्त और परिजनों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया. इस घटना के बाद कॉलेज में मातम पसर गया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







