
Yunus on Chicken Neck Corridor: 'हम लोग बांग्लादेश को तोड़कर समंदर तक अपना रास्ता भी बना सकते हैं...', यूनुस के 'चिकन नेक' वाले बयान पर भड़के पूर्वोत्तर के नेता
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने मुहम्मद यूनुस के इस बयान को उकसावे वाला और अस्वीकार्य बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि बांग्लादेश की तथाकथित अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पूर्वोत्तर भारत की सेवन सिस्टर्स को लेकर दिया गया बयान आपत्तिजनक हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का हवाला देकर चीन से अपनी अर्थव्यवस्था को विस्तार देने की अपील की थी, जिस पर हंगामा बरपा हुआ है. भारतीय नेताओं ने यूनुस के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें आड़े हाथ लिया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुहम्मद यूनुस के इस बयान को उकसावे वाला और अस्वीकार्य बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि बांग्लादेश की तथाकथित अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पूर्वोत्तर भारत की सेवन सिस्टर्स को लेकर दिया गया बयान आपत्तिजनक है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को मुख्यभूमि भारत से जोड़ने के लिए मजबूत रेलवे और सड़क नेटवर्क विकसित करना अनिवार्य है. भारत के कुछ आंतरिक तत्वों ने भी इस महत्वपूर्ण मार्ग को काटकर नॉर्थईस्ट को मेनलैंड इंडिया से अलग करने का खतरनाक सुझाव दिया था.
उन्होंने अपील की कि चिकन नेक कॉरिडोर के नीचे और आसपास मजबूत रेल और सड़क नेटवर्क विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि हालांकि इसमें इंजीनियरिंग की बड़ी चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प और इनोवेशन से यह संभव है. यूनुस के इस तरह के उकसावे वाले बयानों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.
टिपरा मोथा पार्टी के चीफ प्रद्योत माणिक्य ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंजीनियरिंग चुनौतियों पर अरबों रुपये खर्च करने के बजाय हमें बांग्लादेश को तोड़कर अपनी समुद्री पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए. चटगांव हिल ट्रैक्ट्स में जो जनजातीय समुदाय बसे हैं, वे 1947 से ही भारत के साथ रहना चाहते थे. लाखों त्रिपुरी, गारो, खासी और चकमा लोग आज भी बांग्लादेश में बुरी स्थिति में रह रहे हैं. हमें अपने राष्ट्रीय हित और उनके कल्याण के लिए इस मुद्दे का उपयोग करना चाहिए.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी मोहम्मद यूनुस के बयान की निंदा करते हुए क्षेत्र में चीन के लगातार बढ़ रहे प्रभाव के खतरों को लेकर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत की घेराबंदी करने के लिए चीन को अपने यहां दावत दे रहा है. बांग्लादेश सरकार का ये रवैया हमारे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बहुत खतरनाक है. सरकार मणिपुर की सुध नहीं ले रही और अरुणाचल में चीन पहले से ही गांव बसा कर बैठा. हमारी विदेश नीति इतनी दयनीय स्थिति में है कि जिस देश के निर्माण में भारत की मुख्य भूमिका थी, वो भी आज हमारे खिलाफ गोलबंदी में जुटा है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








