
YouTube Ads Blocker यूज करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ऐसे यूजर्स को कर रही ब्लॉक
AajTak
YouTube AdBlocker: किसी यूट्यूब वीडियो को देखते हुए Ads का आना बहुत इरिटेट करता है. इससे बचने के लिए कई लोग Ad Blockers का यूज करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के लिए YouTube के अलग प्लान्स हैं. कंपनी यूजर्स को ऐसा करने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठा रही है. इसके तहत ऐड ब्लॉकर यूज करने पर आपको ब्लॉक किया जा सकता है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
YouTube Ads कई बार आपके पूरे व्यूइंग एक्सपीरियंस को बर्बाद कर देते हैं. शुरुआती दिनों में ये ऐड्स कुछ सेकेंड के होते थे और उन्हें Skip भी किया जा सकता था. मगर अब ऐसा नहीं है. अब किसी YouTube Videos पर आपको कई सारे ऐड्स देखने पड़ते हैं. कई बार तो इन ऐड्स की संख्या की 4 से 5 तक होती है.
इतना ही नहीं इनमें से ज्यादातर ऐड्स को आप Skip भी नहीं कर सकते हैं. ऐसे में कई यूजर्स YouTube Ads Blocker का इस्तेमाल करते हैं. अब YouTube यूजर्स को ऐड्स ब्लॉकर यूज करने से रोकने पर काम कर रहा है.
Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube एक नई थ्री-स्ट्राइक पॉलिसी पर काम कर रहा है. इस पॉलिसी के तहत कंपनी ऐसे यूजर्स के लिए YouTube Videos को ब्लॉक कर देगी, जो लगातार तीन वीडियो को Ads Blocker ऑन करके देखेंगे. एक Reddit यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया था, जिसमें उसे थ्री स्ट्राइक पॉलिसी का पॉप-अप दिख रहा था.
यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जिसमें वॉर्निंग साफ-साफ देखी जा सकती है. इस पॉप-अप बॉक्स में तीन नंबर्ड बॉक्स दिख रहे हैं. Ads Blocker यूज करने पर YouTube इसे डिटेक्ट करेगा. इसके बाद यूट्यूब यूजर्स को इसकी जानकारी देगा और उन्हें वॉर्निंग भी देगा.
अगर यूजर तीन वीडियो लगातार देखेंगे, तो YouTube उन्हें ब्लॉक कर देगा. हालांकि, प्लेटफॉर्म ने ये साफ नहीं किया है कि यूजर कब तक प्लेटफॉर्म पर वीडियो नहीं देख पाएगा. इस ब्लॉकिंग से बचने के लिए YouTube लोगों को Ads Blocker रिमूव करने के लिए कह रहा है.
वहीं Ads को रिमूव करने के लिए कंपनी YouTube Premium सब्सक्रिप्शन सजेस्ट कर रही है. भारत में YouTube Premium सब्सक्रिप्शन 129 रुपये के मंथली चार्ज पर आता है. इस प्लान के तहत यूजर्स को ना सिर्फ YouTube पर Ad फ्री एक्सेस मिलेगा. बल्कि आप YouTube Music को भी बैकग्राउंड में प्ले कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










