
यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र छोड़ रहे एग्जाम, अब तक 3 लाख से ज्यादा छात्र रहे अनुपस्थि, नकलची पर भी नकेल
AajTak
यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो चुका है. इस दौरान हजारों छात्र एग्जाम छोड़ रहे हैं. बोर्ड एग्जाम के दूसरे दिन करीब 27 हजार 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है.
एशिया के सबसे बड़े बोर्ड यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगातार छात्र परीक्षा छोड़ रहे हैं. 19 फरवरी को दूसरे दिन की परीक्षा में भी 27 हजार 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है और दो दिनों में हुई परीक्षा में करीब 3,40,760 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं.
पहली पाली में सुबह 8.बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की कई विषयों के पेपर का आयोजन किया गया था. पहली पाली की परीक्षा में 96,296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 91,530 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 4766 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. वही, दूसरी पाली में 3 लाख 92 हजार 274 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3 लाख 69 हजार 988 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 22 हजार 286 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.
नकल करते परीक्षार्थी को पकड़ा
इस दौरान इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते एक परीक्षार्थी को भी पकड़ा गया है. अब तक कुल चार परीक्षार्थी नकल करते बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए हैं. अब तक कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, पहली पाली के लिए 3005 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन किया गया था और हाई स्कूल की परीक्षा में 61,663 और इंटरमीडिएट में 34,633 को मिलाकर कुल 96296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई, दूसरी पाली के लिए परीक्षा 7214 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस दौरान परीक्षा में हाई स्कूल में 2139 और इंटरमीडिएट में 3 लाख 90 हजार 135 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 3 लाख 92 हजार 274 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. यूपी बोर्ड के पहले पेपर में भी 3 लाख 13 हजार 708 परीक्षार्थी ने भी एग्जाम नहीं दिया है.
पहले दिन भी पकड़े गए थे नकलची
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन भी तीन नकलची पकड़े गए थे जिसमें दो नकलची हापुड़ और एक नकलची बरेली में हाई स्कूल की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया. इस दौरान परीक्षा में पांच मुन्ना भाई यानी फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे जो आगरा, फतेहपुर, कन्नौज, कौशांबी और इटावा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे. हिंदी की प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 27 लाख 54 हजार 376 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 25 लाख 83 हजार 55 परीक्षा देने पहुंचे जबकि हाईस्कूल में एक लाख 71 हजार 321 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. वहीं इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में 24 लाख 99 हजार 370 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे,जिसमें से 23 लाख 56 हजार 983 परीक्षार्थी उपस्थित थे, जबकि 1 लाख 42 हजार 387 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











