
Volkswagen Tayron R-Line: बोल्ड लुक, पावरफुल इंजन! Fortuner को टक्कर देने आई धांसू SUV
AajTak
Volkswagen Tayron R-Line कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली फ्लैगशिप मॉडल है. ये कार कंपनी को 7-सीटर SUV सेगमेंट में मौजूदगी बेहतर करने में मदद करेगी. बाजार में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर या स्कोडा कोडियाक जैसी प्रीमियम SUV है.
जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम एसयूवी Volkswagen Tayron R-Line को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. आकर्ष लुक और दमदार इंजन से लैस इस नई फ्लैगशिप SUV की कीमत 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. जर्मन ब्रांड की यह SUV भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश की गई है और इसे लोकली असेंबल किया जाएगा. कंपनी के लिए यह लॉन्च काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे फॉक्सवैगन की भारत में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में मौजूदगी मजबूत होगी.
Volkswagen Tayron R-Line की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. इसके लिए 51,000 रुपये का टोकन अमाउंट तय किया गया है. इच्छुक ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी अधिकृत शोरूम पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं. जो ग्राहक टोयोटा फॉर्च्यूनर या स्कोडा कोडियाक जैसी प्रीमियम SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए Tayron R-Line एक नया और दमदार आप्शन बनकर सामने आई है.
पहली नजर में Volkswagen Tayron R-Line का डिजाइन काफी हद तक 5-सीटर Volkswagen Tiguan जैसा लगता है. इसका बॉक्सी शेप और शार्प क्रीजेस इसे दमदार लुक देते हैं. हालांकि करीब से देखने पर कई नए बदलाव नजर आते हैं. इसमें नए मैट्रिक्स LED हेडलैंप, LED लाइट बार के साथ नया फ्रंट डिजाइन और बदले हुए LED टेललैंप दिए गए हैं. आगे और पीछे Volkswagen लोगो भी दिया गया है, जो लाइट के साथ जलता है. इसे अलग पहचान देते हैं. इसमें 19-इंच अलॉय व्हील, व्हील आर्च पर ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग और R-Line बैजिंग दी गई है.
Volkswagen Tayron R-Line को MQB EVO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो Tiguan R-Line में भी इस्तेमाल होता है. हालांकि Tayron का व्हीलबेस बड़ा है, जिससे इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है. इसकी लंबाई 4,792 मिमी, चौड़ाई 1,866 मिमी और ऊंचाई 1,665 मिमी है. व्हीलबेस 2,789 मिमी का है और बूट स्पेस 345 लीटर का मिलता है.
Tayron R-Line की साइज
इस SUV में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 7-स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह SUV ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है. यही इंजन Tiguan R-Line और Skoda Kodiaq में भी दिया जाता है. कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 224 किमी प्रति घंटे है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












