
Shani Nakshatra Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश, 3 राशियों का शुरू होगा सुनहरा दौर
AajTak
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.
Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की चाल को बहुत अहम माना जाता है. शनि जब अपनी राशि बदलते हैं तो असर पड़ता ही है, लेकिन जब वे नक्षत्र बदलते हैं तो उसका प्रभाव भी लोगों के जीवन पर साफ दिखाई देता है. मई 2026 में शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह स्थिति करीब 146 दिनों तक रहेगी, यानी अक्टूबर 2026 तक शनि इसी नक्षत्र में रहेंगे. इस दौरान सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में असर पड़ेगा. हालांकि यह समय हर किसी के लिए अलग अनुभव लेकर आएगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह खास तौर पर अच्छा साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है.
रेवती नक्षत्र में शनि का असर
17 मई 2026 से शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, 9 अक्टूबर 2026 तक वहीं स्थित रहेंगे. इस दौरान शनि की ऊर्जा रेवती नक्षत्र के प्रभाव में काम करेगी. रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध है, इसलिए इस समय सोच-विचार, योजना बनाने की क्षमता और बातचीत से जुड़े मामलों में बदलाव महसूस हो सकता है. फैसले समझदारी से लेने की जरूरत होगी. शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन उन लोगों के लिए अच्छा रह सकता है जो धैर्य के साथ लगातार मेहनत करते हैं. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, उनमें धीरे-धीरे सुधार और आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं.
सिंह राशि: साथ और उपलब्धियों का समय
सिंह राशि के लोगों को इस अवधि में अपनों का पूरा सहयोग मिल सकता है. मित्रों और परिवार के समर्थन से कई काम आसान होते नजर आएंगे. व्यापार करने वालों को नई पार्टनरशिप या किसी समझौते से फायदा हो सकता है. सेहत पहले से बेहतर रह सकती है, मन भी शांत रहेगा. साथ ही पूजा-पाठ या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.
धनु राशि: करियर में प्रगति के संकेत

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










