
कैसे Tesla ने बचाई मेरी जान... शख्स का पोस्ट वायरल, Elon Musk ने दिया जवाब
AajTak
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि कैसे टेस्ला कार की टेक्नोलॉजी ने उसकी जान बचाई.
एक टेस्ला मालिक ने दावा किया है कि कंपनी की ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक ने उसकी जान बचा ली, जब वह गाड़ी चलाते समय अचानक बेहोश हो गया. यह मामला तब और चर्चा में आ गया जब टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने खुद इस वायरल पोस्ट पर रिएक्शन दिया.
भारतीय मूल के ऋषि वोहरा नाम के व्यक्ति ने X पर पूरे मामले पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि कैसे एक साधारण ड्राइव अचानक भयावह अनुभव में बदल गई. उन्होंने बताया कि मेरी टेस्ला ने सचमुच मेरी जान बचा ली. सामान्य ड्राइव कुछ ही मिनटों में डरावनी हो गई. मैंने 17 घंटे से कुछ नहीं खाया था. दवा ली जिससे मुझे गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो गया.
वोहरा ने बताया कि उनकी हालत फ्रीवे पर गाड़ी चलाते समय तेजी से बिगड़ने लगी. उसी दौरान वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे. उन्होंने लिखा कि मेरा शरीर अचानक जवाब देने लगा. मैं गाड़ी चलाते हुए बेहोश हो गया, वह भी उस समय जब पत्नी से बात कर रहा था.
कैसे काम आया टेस्ला का ‘फुल सेल्फ ड्राइविंग’ फीचर
ऋषि वोहरा के अनुसार, टेस्ला की ‘फुल सेल्फ ड्राइविंग’ सिस्टम ने ड्राइवर मॉनिटरिंग फीचर के जरिए तुरंत पहचान लिया कि वह बेहोश हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि सिस्टम ने तुरंत गाड़ी की रफ्तार कम की. हैजर्ड लाइटें ऑन कीं और वाहन को सुरक्षित तरीके से सड़क के किनारे रोक दिया. सबसे खास बात किसी भी तरह की टक्कर नहीं हुई और सड़क पर मौजूद किसी और को भी खतरा नहीं हुआ.
जब वोहरा अचानक बात करना बंद कर देते हैं, तो उनकी पत्नी को खतरे का एहसास होता है. उन्होंने 'लाइफ 360' ऐप की मदद से इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत अलर्ट किया. इमरजेंसी टीम उन्हें सिर्फ पांच मिनट में ढूंढ लेती है. राहत देने के बाद वाहन उन्हें ऑटोनॉमस मोड में अस्पताल ले जाता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











