
चम्मच से दीवार काटने का इंस्टा ट्रेंड वायरल, हर दिन जितने फॉलोअर्स-उतनी ही खरोंच
AajTak
अगर आप इंस्टा फीड पर जरा भी देर टिकते हैं, तो आपने एक ट्रेंड जरूर देखा होगा. वह है कुछ लोग चम्मच से दीवार खोदते हुए. हैरानी की बात यह है कि इस ट्रेंड पर मिलियन व्यूज भी आ रहे हैं.
सोशल मीडिया के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यहां कंटेंट ही किंग है. जितना अच्छा कंटेंट, उतने ज्यादा व्यूज. लेकिन यह बात हर बार सच साबित नहीं होती. कई बार बेहद साधारण और अजीब दिखने वाले वीडियो भी मिलियन व्यूज हासिल कर लेते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक ट्रेंड Instagram पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग 'Viral Spoon Challenge' कह रहे हैं.
इस ट्रेंड का कॉन्सेप्ट बेहद सीधा है. क्रिएटर कैमरे के सामने दीवार पर चम्मच से खरोंच मारता है और कहता है कि जितने उसके फॉलोअर होंगे, वह उतनी ही बार चम्मच से दीवार पर स्क्रैच मारेगा. यह सिलसिला हर दिन चलता है. जैसे-जैसे फॉलोअर की संख्या बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे दीवार पर खरोंचों की गिनती भी बढ़ती जाती है.
कई वीडियो की शुरुआत 'डे वन' से होती है. क्रिएटर कहता है कि आज है चम्मच से दीवार काटने का डे वन. एक फॉलोअर है, तो एक स्क्रैच मारेंगे. अगले दिन अगर दो फॉलोअर हो जाते हैं, तो दो खरोंच. इस तरह वीडियो को रोजाना अपडेट किया जाता है. कुछ क्रिएटर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि आप फॉलो मत करना, वरना मेरी मम्मी बहुत मारेंगी. दीवार कट जाएगी. यही हल्का-फुल्का अंदाज लोगों को वीडियो से जोड़े रखता है.
देखें कुछ वीडियो
ये है फॉलोवर्स बढ़ाने की असली ट्रिक!
देखिए– ये ट्रेंड अब कहां पहुंच गया!

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












