
प्लास्टिक में लपेटकर क्यों खाना खा रहे हैं युवा? China का अजीब ट्रेंड वायरल
AajTak
इस ट्रेंड में लोग अपने मुंह पर प्लास्टिक रैप लगाकर उसके अंदर खाना डालते हैं, उसे चबाते हैं और फिर थूक देते हैं. दावा यह किया जाता है कि बिना कैलोरी लिए दिमाग को ‘फुल’ महसूस कराया जा सकता है.
सोशल मीडिया पर हर हफ्ते कोई न कोई अजीब ट्रेंड वायरल हो जाता है, और इस बार जो चलन सामने आया है, उसने दुनिया भर के लोगों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है. चीन में युवा तेजी से एक खतरनाक वजन घटाने की तकनीक अपना रहे हैं, जिसे 'प्लास्टिक ईटिंग' या 'क्लिंग रैप डाइट' कहा जा रहा है. टिकटॉक, डौयिन (चीन के सोशल मीडिया एप्स) और X पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लाखों व्यूज बटोर रहे हैं.
क्या है 'प्लास्टिक ईटिंग' ट्रेंड?
इस विचित्र ट्रेंड में लोग अपने मुंह पर प्लास्टिक रैप लगाकर उसके अंदर खाना डालते हैं, उसे चबाते हैं और फिर थूक देते हैं. दावा यह किया जाता है कि बिना कैलोरी लिए दिमाग को 'फुल' महसूस कराया जा सकता है. समर्थकों का कहना है कि इससे क्रेविंग कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है. लेकिन वैज्ञानिक इसे पूरी तरह गलत और खतरनाक बता रहे हैं.'चाइना पल्स' सोशल मीडिया पेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह ट्रेंड युवा लोगों में तेजी से फैल रहा है और इससे जुड़े ख़तरे बेहद गंभीर हैं।
शरीर पर इसका क्या असर पड़ सकता है?
National Institutes of Health में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार माइक्रोप्लास्टिक शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. माइक्रोप्लास्टिक पेट और आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे दर्द, गैस और मतली हो सकती है. प्लास्टिक के छोटे कण सांस के जरिए शरीर में जा सकते हैं, जिससे खांसी या सांस लेने में दिक्कत होती है. BPA जैसे केमिकल हार्मोन बैलेंस बिगाड़ सकते हैं. लंबे समय तक माइक्रोप्लास्टिक का संपर्क लीवर और फेफड़ों में सूजन बढ़ा सकता है.
देखें वायरल वीडियो

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












