
मेड इन पाकिस्तान iPhone! ऐपल को पटाने में लगी शहबाज सरकार, लेकिन 3 शर्तें...
AajTak
पाकिस्तान ऐपल और सैमसंग जैसे बड़े प्लेयर्स को लुभाने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए शहबाज सरकार एक फ्रेमवर्क लेकर आ रही है. इसके तहत पाकिस्तान में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कंपनी को कई तरह की छूट दी जा रही है. किसी कंपनी ने अब तक पाकिस्तान में निवेश को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
पाकिस्तान में ऐपल को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐपल पाकिस्तान में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने वाला है. इसके लिए पाकिस्तान सरकार के सामने कंपनी ने तीन शर्तें रखी हैं. गुरुवार को पाकिस्तनी मीडिया में दावा किया कि पाकिस्तान ऐपल को देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए इंसेंटिव देने के लिए तैयार हो गया है.
ऐपल नए फ्रेमवर्क के तहत पाकिस्तान में iPhones को रिफर्बिश करेगा, जिससे उन्हें दोबारा एक्सपोर्ट किया जा सके. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाक सरकार को रिफर्बिश्ड iPhone के रिएक्सपोर्ट से पहले साल में 10 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू की उम्मीद है. हालांकि, इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
दावा किया जा रहा है कि ऐपल के मैनेजमेंट ने पाकिस्तान सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं. उन्होंने डिस्काउंट पर जमीन की मांग की है. इसके अलावा 8 परसेंट का परफॉर्मेंस इंसेंटिव और तीन से चार साल पुराने iPhones को रिपेयर करने के प्लान की मांग की है.
इंजिनियरिंग डेवलपमेंट बोर्ड के CEO हमाद अली मंसूर ने पाकिस्तानी अखबार को बताया, 'हमने नए प्रपोज्ड मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फ्रेमवर्क में इन तीन शर्तों को शामिल किया है, जिसे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अप्रूव करना है.'
यह भी पढ़ें: पहली बार होगा ऐसा Apple इवेंट, सस्ते MacBook, iPhone और iPad होंगे लॉन्च
उन्होंने बताया कि ऐपल इसी प्लान के साथ इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत में आया था. जहां कंपनी ने शुरुआत में पुराने फोन्स को रिपेयर करना शुरू किया, जिससे लोकल मैनपावर को ट्रेन किया गया. बाद में कंपनी ने लोकल मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू की.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












