
YouTube के पैसे से इस बिहारी लड़के ने खरीदी 50 लाख की कार, ऐसे होगी आपकी भी बंपर कमाई
AajTak
YouTube की कमाई से एक बिहारी लड़के ने 50 लाख की कार खरीद ली. YouTube अब केवल मनोरंजन के लिए नहीं रह गया है. इससे आप बंपर कमाई भी कर सकते हैं. यहां पर आपको YouTube से कमाई करने का प्रोसेस बता रहे हैं. आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल वीडियो बनाना होगा.
YouTube अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है. इससे लोग बंपर कमाई भी कर रहे हैं. कई पॉपुलर यूट्यूबर्स YouTube की कमाई से घर से लेकर गाड़ी तक ले रहे हैं. हाल ही में हर्ष राजपूत ने YouTube की कमाई से कार खरीदी है.
रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल के हर्ष राजपूत कॉमेडी वीडियो बनाते हैं. उनके चैनल पर लगभग 3.5 मिलियन सब्सक्राइब्रर्स हैं. कई बार लोग इनके वीडियो को सच भी मान लेते है ,लेकिन सभी वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने हाल ही में करीब 50 लाख रुपये कीमत की ऑडी A4 कार भी खरीदी है.
इतना ही नहीं यूट्यूब की कमाई से ही उन्होंने घर का लोन भी चुका दिया और उसे निलाम होने से बचा लिया. रिपोर्ट की माने तो उनकी हर महीने एवरेज 4.5 लाख रुपये की कमाई हो जाती है. ऐसे में आप भी YouTube वीडियो से पैसे कमाने के बारे में जानना चाहेंगे.
यहां पर आपको YouTube वीडियो के जरिए पैसे कमाने का तरीका बता रहे हैं. इससे आप भी हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. हालांकि, YouTube चैनल शुरू होने से पहले आप सोच लें आप किस कैटेगरी में वीडियो बनाना चाहते हैं.
आपको यूट्यूब वीडियो रेगुलर पोस्ट करना होगा और ये कैटेगरी स्पेसिफिक होगा तो आपका चैनल काफी तेजी से ग्रो करेगा. कमाई के लिए आपको कंपनी की जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है. यहां पर आपको इससे कमाई का अलग-अलग तरीका बता रहे हैं.
सोशल मीडिया और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म से कमाई कैसे कर सकते हैं. हमने ये जानने के लिए कई इन्फ्लूएंशर्स से बातचीत की है. इस लिंक को क्लिक करके आप विस्तार से जान सकते हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








