
Youngsters Secret Formula: 25 से कम उम्र वालों के लिए गजब फॉर्मूला, करोड़पति बनना बिल्कुल आसान!
AajTak
आइए आपको बताते हैं, कि कैसे अगर आप 25 की उम्र में निवेश से जुड़ा सिर्फ एक फैसला ले लेते हैं तो फ्यूचर में पैसे के लिए सोचना नहीं पड़ेगा. खासकर जब आप 60 साल के हो जाएंगे.
आपकी उम्र 25 साल के आसपास है, आप युवा हैं, बेफिक्र हैं, क्योंकि इस उम्र में जिम्मेदारियों का बोझ कम होता है. लेकिन यही वो उम्र है, जो आपके एक फैसले से आपकी किस्मत बदल सकती है. 25 साल के बाद या फिर 30 के बाद तो हर कोई अपने भविष्य को लेकर सोचता ही है. लेकिन उस समय जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, फिर चाहकर भी लोग भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा सोच नहीं पाते.
दरअसल, इस खबर की हेडलाइन पढ़कर आपको लग रहा होगा कि ऐसी कौन-सी बात है, जो 25 साल वालों के लिए फिट है, और उससे ज्यादा उम्र वालों के लिए अनफिट. दरअसल, हमारे देश में अधिकतर युवा 25 साल की उम्र तक जॉब पकड़ लेते हैं. कुछ की पहली नौकरी होती है, तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके पास 4-5 साल का अनुभव भी होता है. वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जो इस उम्र में जॉब की तलाश में होते हैं, जबकि कुछ पढ़ाई में ही लगे रहते हैं.
लेकिन 25 की उम्र युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका भी होता है कि वो इस उम्र में निवेश को लेकर अपना पहला कदम उठा लें. आपके पास नौकरी नहीं है, कोई बात नहीं. साल-दो साल में नौकरी लग ही जाएगी. अगर जॉब में हैं तो फिर सोने पर सुहागा. दरअसल, ये हर 25 साल से कम युवा के लिए फ्यूचर से जुड़ा बेहतरीन फैसला हो सकता है.
25 साल वालों के लिए सीक्रेट फॉर्मूला
सबसे पहले उस युवा के बारे में बात करते हैं, जो 25 साल का है, लेकिन उनके पास जॉब नहीं है, फिर भी वो अपने फ्यूचर को लेकर इस उम्र में पहला कदम तो उठा ही सकते हैं. ये हकीकत है कि जब तक आप नहीं कमाते हैं, अपने माता-पिता, बड़े भाई पर आश्रित होते हैं. आपका हर खर्च वो उठाते हैं, पढ़ाई से लेकर जेब खर्च तक. फिर अगर आप उनसे 1000 रुपये ज्यादा मांगेंगे, या फिर आपको जितने पॉकेट खर्च मिल रहे हैं, उसमें से 1000 रुपये बचाना बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं है.
अब ऐसे युवा की करते हैं जो कि जॉब में हैं, लेकिन जितनी सैलरी मिल रही है, सब साफ हो जा रही है. क्योंकि जिम्मेदारियां नहीं हैं और ना ही पैसे बचाने का कोई दबाव है, इसके साथ ही फ्यूचर को लेकर भी इस उम्र में कोई प्लान भी नहीं है. ऐसे युवा के लिए ये सबसे जरूरी है, कि आप मौज-मस्ती के साथ सेविंग के बारे में भी जरूर सोचें. इस उम्र में सेविंग को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने की जरूरत नहीं है. लेकिन मंथली हजार-दो हजार रुपये जरूर बचा सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










