
Yogi Adityanath Oath LIVE: 48 मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, शपथ से पहले योगी से मिलने पहुंचे एके शर्मा-स्वतंत्रदेव सिंह-असीम अरुण
AajTak
UP Ministers List: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ करीब 48 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. नई कैबिनेट में 7 से 8 महिलाएं भी मंत्री बन सकती हैं.
योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे. ये शपथ समारोह शाम चार बजे होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे. योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती को समारोह में आने का न्योता दिया है.
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 50 मंत्री शपथ ले सकते हैं. नई कैबिनेट में 7 से 8 महिलाएं भी मंत्री बन सकती हैं. हालांकि अभी किसी भी मंत्री का नाम साफ नहीं हुआ है, लेकिन कुछ पुराने मंत्रियों की वापसी और युवा चेहरों को तवज्जो मिलने की खबरें हैं. इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी की गई है.
Ministers List Live Update
12:14 PM: सीएम आवास पर केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंच गए हैं. उनका डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है. इसके अलावा एके शर्मा को भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.
12:07 PM: सीएम आवास पर विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है. जिन्हें मंत्री बनना है उन्हें फोन कर बुलाया गया है. अरविंद कुमार शर्मा, जितिन प्रसाद, बलदेव सिंह ओलख, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, गिरीश यादव, सतीश शर्मा, जेपीएस राठौर, भूपेंद्र चौधरी, संजीव गौड़, अनूप प्रधान, बलदेव सिंह ओलख, असीम अरुण, सूर्य प्रताप शाही, राकेश राठौर, धर्मवीर प्रजापति, विजय लक्ष्मी गौतम, प्रमिला पांडेय अब तक सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं.
12:03 PM: सीएम आवास पर पूर्व पुलिस कमिश्नर और बीजेपी विधायक असीम अरुण भी पहुंचे हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







