
YOGI 2.0: कल सुबह 10 बजे होगी योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक
AajTak
योगी 2.0 सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कल होगी. वहीं 11 बजे मुख्य्मंत्री योगी राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
योगी 2.0 सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कल सुबह 10 बजे होगी. वहीं 11 बजे मुख्य्मंत्री योगी राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. जिसके बाद 11.30 सीएम योगी आदित्यनाथ सचिव स्तर से ऊपर के सभी आला अधिकारियों को संबोधित करेंगे. इससे पहले शुक्रवार को योगी 2.0 की मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. यह बैठक डेढ़ घंटे तक चली. बैठक खत्म होने के बाद आजतक ने अलग अलग मंत्रियों से बात की, जिसमें उन्होंने सीएम योगी के साथ इसे एक परिचयात्मक बैठक बताया. बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने भव्य शपथ ग्रहण सारोह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके अलावा योगी कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम और 50 अन्य विधायकों ने मंत्रिपद, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री पद की शपथ ली. यानी योगी कैबिनेट में योगी समेत 53 मंत्री शामिल हैं.सपा विधायकों की मीटिंग भी कल
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की कल सपा दफ्तर में 11 बजे होगी बैठक. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है. वहीं इस बैठक में विधायक दल का नया नेता भी चुना सकता है. विधान परिषद के चुनाव के लिए भी बैठक में रणनीति बनेगी. वहीं आरएलडी के विधायकों की बैठक भी कल होना तय हुई है. RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी कल अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगे.
ये भी पढ़ें

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









