
Yogi सरकार ने बढ़ाया गन्ने का MSP, सपा प्रवक्ता Anurag Bhadouria ने कसा ये तंज
AajTak
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को गन्ने के न्यूनतम मूल्य में 25 रुपये की वृद्धि की है. गन्ने का भाव 325 रुपये क्विंटल से 350 रुपये कर दिया है. योगी सरकार के इस फैसले को विपक्ष और किसान चुनावी नौटंकी करार दे रहे हैं. और विपक्ष का कहना है कि ये बस चुनाव के मद्देनजर किसानों के आंखों में धूल झोंक रहे हैं. बीते चार वर्षों में क्यों नहीं वृद्धि की गई थी. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने गन्ने के न्यूनतम मूल्य के वृद्धि और किसानों के प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है. देखें वीडियो.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









