
Yes Bank को SAT से मिली बड़ी राहत, शेयर में शानदार तेजी!
AajTak
प्राइवेट सेक्टर के चर्चित Yes Bank के शेयर में सोमवार को 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई. शेयर में ये तेजी सिक्योरिटीज अपीलीय ट्राइब्यूनल (SAT) से बैंक मिली एक बड़ी राहत के बाद आई है.
प्राइवेट सेक्टर के चर्चित Yes Bank के शेयर में सोमवार को 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई. शेयर में ये तेजी सिक्योरिटीज अपीलीय ट्राइब्यूनल (SAT) से बैंक मिली एक बड़ी राहत के बाद आई है. SAT ने मार्केट रेगुलेरटर सेबी के एक फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है. दरअसल, यस बैंक को AT-1 (एडिशनल टीयर 1) बॉन्ड मामले में सेबी ने 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. सेबी ने यस बैंक पर 25 करोड़ रुपये की पेनॉल्टी के साथ इसके तीन अधिकारियों पर भी जुर्माना लगाया था. इसमें विवेक कंवर पर 1 करोड़ रुपये, आशीष नासा और जसजीत सिंह पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. लेकिन अब SAT ने सेबी के फैसले पर रोक लगा दी है. जिससे बैंक को फिलहाल 25 करोड़ रुपये का जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा. सेबी ने बैंक पर यह जुर्माना ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में लगाया था. सेबी का कहना है कि यस बैंक ने सेकेंडरी मार्केट में AT-1 बॉन्ड की बिक्री करते हुए इसके रिस्क फैक्टर के बारे में ग्राहकों को जानकारी नहीं दी थी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












