
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फ्लॉप लीप के बाद बड़ा ट्विस्ट, मुक्ति-मायरा पर टूटेगा नई एंट्री का कहर!
ABP News
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में 8 साल का लीप दिखाया गया था. लेकिन, लीप के बाद भी इस शो की रेटिंग में सुधार देखने को नहीं मिल रही है. ऐसे में मेकर्स ने शो में नई एंट्री करवाने का फैसला किया है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो पिछले कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. एक वक्त था जब शो में दिखाए जाने वाले ट्रैक्स फैंस को खूब पसंद आते थे. इसके साथ ही ये शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 3 में बना रहता था. लेकिन, अब तो आलम ये है कि शो के लिए टॉप 10 में भी बने रहना मुश्किल हो गया है.
रेटिंग को सुधारने के लिए मेकर्स ने अब तक कई लीप भी दिखा दिए हैं, लेकिन उसका कोई फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में मेकर्स ने एक और बड़ा फैसला लिया है. बता दें लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि मुक्ति और माइरा दोनों ही हॉस्टल जा चुकी हैं.
अनुजा जैन की एंट्री से बदलेगी कहानी
ऐसे में अब मेकर्स एक नई एंट्री करवाकर, इन दोनों की जिंदगी में शामत लाने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में जल्द ही अनुजा जैन की एंट्री होने वाली है. रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि वो शो में मुक्ति और माइरा के स्कूल की प्रिंसिपल की भूमिका निभाएंगी.













