
Year Ender 2023: डेटिंग एप से लेकर कूरियर तक, इस साल इन ऑनलाइन स्कैम ने मचाई लूट
AajTak
पहले डिजिटलाइजेशन और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत यूज के चलते लोग लगातार फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं. यहां हम आपको साल 2023 में सबसे ज्यादा लूट मचाने वाले फ्रॉड्स के बारे में बता रहे हैं और साथ ही बता रहे हैं कि इससे कैसे बचें.
जैसे-जैसे भारत डिजिटल होता गया, लोगों के पैसों के ट्रांजेक्शन में बड़ी सुविधा हो गई. मगर, इस डिजिटलाइजेशन (Digitalization) के चलते लोग ढेर सारे फ्रॉड का भी शिकार हुए. उस पर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) जो क्रांति लेकर आ रहा है, उससे अलग ही मुसीबत बनती जा रही है. इससे जितनी सुविधाएं हैं, उससे ज्यादा इसका यूज धांधली और लूट जैसे कामों में किया जाने लगा है. अब जब 2023 लगभग खत्म होने वाला है तो यहां हम आपको उन फ्रॉड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें भारतीय लोग शिकार हुए हैं.
वीडियो लाइक और रेटिंग के बदले पैसे अगर आप व्हाट्सएप या कोई और मोबाइल मैसेजिंग एप यूज करते हैं तो आपको भी कुछ अजीब दिखने वाले नंबरों से मैसेज जरूर आए होंगे. जो सिर्फ कोई वीडियो लाइक करने या फिर किसी होटल को रेटिंग देने के बदले पैसे कमाने के बारे में होंगे.
इसमें पहले कुछ पैसे मिलते भी हैं. मगर बाद में लालच देकर अकॉउंट लिंक करने और कुछ पैसे इनवेस्ट करने को कहा जाता है. ऐसे में जैसे ही शख्स वॉलेट में बड़ा अमाउंट डालता है तो वॉलेट फ्रीज हो जाता है और कथित कंपनी कॉन्टैक्ट तोड़ देती है. ऐसे फर्जीवाड़े से बचने के लिए मैसेज आते ही नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें.
डेटिंग एप स्कैम
इस तरह के स्कैम में युवा वर्ग बड़ी संख्या में फंसता है. डेटिंग एप का जमाना है और लोग इसे काफी ज्यादा यूज भी कर रहे हैं. इसमें स्कैमर लोगों को राइट स्वाइप कर रिश्ते को शुरू करवाते हैं. फिर भरोसा जीतने के बाद उससे किसी बहाने या कोई मेडिकल इमरजेंसी बताकर पैसे लूटते हैं. इसमें कई बार और भी लोग शामिल होते हैं जो खास लोगों को टारगेट करते हैं.
'आपके कूरियर में ड्रग्स मिले हैं'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










