
Yamaha Fascino S: धांसू लुक... एडवांस फीचर्स! यामहा ने लॉन्च किया ये नया स्कूटर, कीमत है इतनी
AajTak
2024 Yamaha Fascino S स्कूटर को कंपनी ने टेक्निकली और भी एडवांस किया है. इस स्कूटर में कंपनी ने आंसर बैक फंक्शन भी दिया है, जो कि इसे और बेहतर बनाता है. बाजार में ये स्कूटर होंडा एक्टिवा 125 और सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट जैसे मॉडलों को टक्कर देगा.
यामहा मोटर इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपने मशहूर स्कूटर Fascino के नए 'S' वेरिएंट को लॉन्च किया है. ये नया वेरिएंट पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा फीचर रिच है. इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस स्कूटर को ज्यादा एडवांस बनाते हैं. नए Fascino S को कंपनी ने तीन अलग-अलग रंगों में पेश किया है, जिनकी कीमत भी भिन्न है. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 93,730 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
पावर और परफॉर्मेंस:
2024 Fascino S में कंपनी ने 125 सीसी की क्षमता का एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया है, जो 8.04bhp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस स्कूटर में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका कुल वजन 99 किग्रा है. इस स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच और पिछले हिस्से में 10 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है. इसके अलावा फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.
ब्रेकिंग की बात करें तो अगले पहिए में डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में ड्रम ब्रेक का कॉम्बीनेशन मिलता है. इसके अलावा सबसे किफायती वेरिएंट में दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है. नए Fascino S में कंपनी ने कुछ ख़ास फीचर्स को शामिल किया है, जो कि इसे सेग्मेंट में बाकी स्कूटरों के मुकाबले बेहतर बनाते हैं.
मिलता है आंसर बैक फंक्शन:
इसमें आंसर बैक फंक्शन दिया गया है. जिसकी मदद से यूजर अपने स्कूटर को कहीं से भी लोकेट कर सकते हैं. इस फीचर को ऑपरेट करने के लिए यूजर को यामहा स्कूटर आंसर बैक ऐप डाउनलोड करना होगा. जो गूगल प्लेस्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. जब यूजर आंसर बैक बटन पर क्लिक करेगा तो इस स्कूटर के दोनों इंडिकेटर्स ब्लिंक करेंगे और दो सेकंड के अंतराल पर हॉर्न भी बजेगा. जिससे स्कूटर के लोकेशन का पता लगाया जा सकता है. इसके अलावा इसमें साइलेंट स्टार्टर, ऑटोमेटिक स्टार्ट और स्टॉप फंक्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










