
Xiaomi Super Saver Sale का ऐलान, सस्ते में मिल रहे Smart TV-फोन और बहुत कुछ, जानिए ऑफर्स
AajTak
Xiaomi Super Saver Sale: नया स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर टीवी और टैबलेट, Xiaomi की Super Saver Sale का आप फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर दोनों मिल रहे हैं. ये सेल 9 जून तक चलेगी. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com या फिर Amazon से एक्सेस कर पाएंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Xiaomi India ने नई सेल का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने Xiaomi Super Saver Sale का ऐलान किया है. इसका फायदा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही Amazon पर भी मिलेगा. इस सेल का फायदा उठाकर आप स्मार्टफोन, टीवी और टैबलेट को खरीद सकते हैं.
इस सेल में स्मार्ट टीवी को आप 12,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे. इसके अलावा विभिन्न प्रोडक्ट्स को आप 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं. ये सेल 9 जून तक चलेगी.
Redmi के 32-inch स्क्रीन साइज वाले F-सीरीज HD Ready स्मार्ट LED टीवी को आप 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं 43-inch स्क्रीन साइज वाले Ultra HD Smart LED Fire TV को आप 24,499 रुपये में खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Redmi Note 13R हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 5030mAh की बैटरी, जानिए कीमत और फीचर्स
इसके अलावा आप Mi A-सीरीज के 32-inch स्क्रीन साइज वाले टीवी को 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं. जबकि X-सीरीज के 43-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी 26,999 रुपये में मिल रहा है. Xiaomi X-सीरीज के 50-inch स्क्रीन साइज वाले टीवी को आप 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
टीवी के अलावा आप टैबलेट को भी सस्ते में खरीद सकते हैं. सेल में Xiamo Pad 6 का 128GB स्टोरेज वाला Wi-Fi वेरिएंट 26,999 रुपये में मिल रहा है. वहीं Redmi Pad SE के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे. ये कीमत Wi-Fi वेरिएंट की है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











