
Xiaomi 12 Pro भारत में इस दिन हो रहा है लॉन्च, ये हैं फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
AajTak
Xiaomi 12 Pro इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च डेट का ऐलान हो चुका है और ये कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होगा.
चीनी स्मार्टफ़ोन मेकर Xiaomi भारत में अपना फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन लेकर आ रहा है. लॉन्च डेट का ऐलान हो चुका है और Xiaomi 12 Pro को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें कि ये स्मार्टफ़ोन शाओमी का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफ़ोन बताया जा रहा है.
हालाँकि Xiaomi 12 Pro को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. चीन में इसकी शुरुआती क़ीमत CNY 4,699 (लगभग 56,200 रुपये) है. भारत में इसकी क़ीमत 60 हज़ार रुपये के अंदर रहने की उम्मीद है.
चूँकि ये फ़ोन चीन में लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स आ चुके हैं. इस फ़ोन में 6.73 इंच की LTPO E5 AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ 120Hz कि रिफ़्रेश रेट है. डिस्प्ले में HDR 10+ का सपोर्ट दिया गया है.
Xiaomi 12 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ 12GB रैम है. इंटर्नल मेमोरी 256GB की है और इसके साथ कंपनी ने 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है.
Xiaomi 12 Pro में 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग भी है. इस स्मार्टफ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फ़ी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है.
शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को भारत में iQOO 9 Pro, OnePlus 10 Pro और Vivo X70 Pro Plus से कड़ी टक्कर मिलेगी, क्योंकि ये भी पावरफुल स्मार्टफोन्स हैं और इनमें भी टॉप हार्डवेयर दिए गए हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










