
Xiaomi ला रहा दमदार टैबलेट, भारत में Redmi Pad Pro 5G इस तारीख को होगा लॉन्च
AajTak
Xiaomi का Redmi Pad Pro 5G भारत में 29 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है. यह एक पावरफुल टैबलेट हो सकता है. इसके साथ S Pen का सपोर्ट और कीबोर्ड सपोर्ट भी मिलेगा. कंपनी इसे पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुका है. इस Redmi Pad Pro 5G में 10,000mAh की बैटरी और 33W का वायर चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Xiaomi भारत में अपना नया प्रोडक्ट लाने जा रहा है, जिसका नाम Redmi Pad Pro 5G है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह 29 जुलाई को भारत में इस प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी. कंपनी इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन को ग्लोबल मार्केट में खुलासा कर चुका है. इस टैबलेट में बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं.
शाओमी इंडिया के मार्केट और PR एसोसिएट डायरेक्टर संदीप शर्मा ने पोस्ट करके बताया है कि भारत में 29 जुलाई को Redmi Pad Pro 5G आ रहा है. जल्द ही इसके बारे में और अपटेड दी जाएगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Redmi Pad Pro 5G में 12.1-inch का डिस्प्लै दिया है, जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट्स और 249ppi के साथ आएगा. इसमें 600 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. इसमें Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दी गई है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने एक बार फिर Apple को किया कॉपी, भारत में ला रहा नया स्मार्टफोन, जानिए क्या होगा खास
Redmi Pad Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, इसमें 1.5TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं.
Redmi Pad Pro 5G में 8MP का रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें 8MP का ही फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. बेहतर एंटरटेनमेंट के लिए क्वाड स्पीकर का सेटअप मिलेगा, जिसके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा. हालांकि अभी कंपनी ने ये कंफर्म नहीं किया है कि भारत में लॉन्च होने वाले टैबलेट के फीचर्स ग्लोबल वेरिएंट जैसे होंगी या फिर उनमें बदलाव किया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










